'मिर्जापुर: द मूवी' में बड़ा उलटफेर! चार नए किरदार कालीन भैया की जिंदगी में मचाएंगे भौकाल

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बार चार नए एक्टर्स को लाया गया है जो कालीन भैया की जिंदगी में भौकाल लाने वाले हैं।

Vartika TolaniJun 26, 2026 06:54 pm IST
1/7

मिर्जापुर: द मूवी

कालीन भैया का तख्त, गुड्डू पंडित की बंदूक और मुन्ना भैया का अमर स्वैग... ओटीटी पर तबाही मचाने के बाद 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर थिएटर्स को हिलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' में कुछ ऐसे बड़े रिप्लेसमेंट और धांसू नए किरदारों की एंट्री कराई है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं।

2/7

जितेंद्र कुमार का बदला हुआ अंदाज

'पंचायत' और 'कोटा फैक्ट्री' जैसी सीरीज में सीधे-साधे किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार अब मिर्जापुर में दिखाई देंगे। 'मिर्जापुर' सीरीज में बब्लू पंडित का किरदार विक्रांत मैसी ने निभाया था, लेकिन 'मिर्जापुर' फिल्म में ये किरदार जितेंद्र कुमार निभाएंगे।

3/7

रवि किशन: पूर्वांचल का नया और खतरनाक गैंगस्टर

सुपरस्टार रवि किशन इस सिनमैटिक यूनिवर्स में एक बेहद दमदार और नए गैंगस्टर के रूप में कदम रख रहे हैं। उनका ये किरदार मिर्जापुर की सत्ता के समीकरणों को सीधे चुनौती देता नजर आएगा। रवि किशन का कड़क अंदाज और भारी-भरकम डायलॉग्स इस फिल्म के 'भौकाल' को दोगुना करने वाले हैं।

4/7

त्रिपाठी साम्राज्य को सीधी चुनौती 

रवि किशन का किरदार सिर्फ एक विलेन नहीं, बल्कि कलीन भैया और उनके तख्त को हिलाने वाला एक तगड़ा मोहरा बनकर उभरेगा।

5/7

सोनल चौहान की एंट्री

ग्लैमरस एक्ट्रेस सोनल चौहान की एंट्री इस फ्रैंचाइजी के लिए एक फ्रेश और बेहद दिलचस्प एलिमेंट है। उनका किरदार कहानी में नया मोड़ लाता नजर आएगा।

6/7

मोहित मलिक का अंडरवर्ल्ड में पहला कदम

'डोली अरमानों की' और 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' जैसे सुपरहिट टीवी शोज से अपनी पहचान बनाने वाले मोहित अब सीधे मिर्जापुर के खूंखार अंडरवर्ल्ड में कदम रख रहे हैं। मेकर्स ने मोहित मलिक के किरदार की डिटेल्स को पूरी तरह से सीक्रेट रखा है।

7/7

कब और कहां रिलीज हाेगी मूवी?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन'मिर्जापुर: द मूवी' में बड़ा उलटफेर! चार नए किरदार कालीन भैया की जिंदगी में मचाएंगे भौकाल