
मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में 4 सितंबर को दस्तक देगी। ये फिल्म प्राइम वीडियो की सबसे सफल सीरीज में से एक पर आधारित है। फिल्म में ज्यादातर चेहरे सीरीज वाले नजर आएंगे। वहीं, कुछ नए चेहरे भी दिखाई पड़ेंगे। आइए जानते हैं इस सीरीज में कौन निभाएगा कौन सा किरदार।

2/10सीरीज की तरह ही इस फिल्म में भी पंकज त्रिपाठी कालीन भैया का किरदार निभाते नजर आएंगे। कालीन भैया मिर्जापुर के बाहुबली हैं। सीरीज में कालीन भैया के किरदार को खूब पसंद किया गया था। अब फिल्म में इस किरदार की क्या भूमिका रहती है, ये जानना दिलचस्प होगा।

3/10सीरीज की तरह ही फिल्म में भी अली फजल गुड्डू पंडित का किरदार निभाएंगे। इस किरदार की बात करें तो ये एक ऐसा किरदार है जो किसी से नहीं डरता, और कम वक्त में मिर्जापुर की गद्दी हासिल कर लेना चाहता है।

4/10दिव्येंदु शर्मा सीरीज की तरह ही फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी का रोल निभाएंगे। मुन्ना त्रिपाठी को अपने पिता को साबित करना है कि वो मिर्जापुर की कमान संभालने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके सामने गुड्डू पंडित नाम की चुनौती खड़ी है।

5/10जीतेंद्र कुमार सीरीज का हिस्सा नहीं थे। फिल्म में जीतेंद्र कुमार बबलू पंडित का किरदार निभाएंगे। ये किरदारा सीरीज में विक्रांत मैसी ने निभाया था। बबलू पंडित गुड्डू पंडित के छोटे भाई हैं। सीरीज में इस किरदार का दर्दनाक अंत दिखाया गया है। क्या फिल्म में इसमें कोई बदलाव होगा?

6/10सीरीज में रसिका दुग्गल ने बीना त्रिपाठी का किरदार निभाया है। फिल्म में भी रसिका दुग्गल यही किरदार निभाती नजर आएंगी। सीरीज में पहले सीजन के बाद बीना त्रिपाठी का किरदार काफी उठा था। अब फिल्म में इस किरदार में क्या बदलाव किए होंगे, ये देखना दिलचस्प होगा।

7/10सीरीज में श्वेता त्रिपाठी ने गोलू गुप्ता का किरदार निभाया है। फिल्म में भी वो गोलू गुप्ता का किरदार निभाएंगी। गोलू गुप्ता का किरदार एक बेबाक निडर लड़की का किरदार है। फिल्म में इस किरदार को कैसे दिखाया जाएगा, हर किसी की नजरें इसी बात पर टिकी हैं।

8/10अभिषेक बनर्जी सीरीज में कम्पाउंडर के किरादर में नजर आए हैं। फिल्म में भी वो इसी किरदार में दिखाई पड़ेंगे। कम्पाउंडर मुन्ना त्रिपाठी का दोस्त है जो अपने दोस्त के लिए किसी की भी जान ले सकता है।

9/10श्रिया ने सीरीज में स्वीटी गुप्ता का किरदार निभाया था। पहले सीजन में स्वीटी गुप्ता के किरदार को मार दिया जाता है। अब फिल्म में भी श्रिया स्वीटी का किरदार निभाती नजर आएंगी। क्या फिल्म में भी स्वीटी के किरदार को मार दिया जाएगा?

10/10रवि किशन सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वो फिल्म में बब्बन बबुआ का किरदार निभाएंगे। ट्रेलर में रवि किशन के किरदार की जो झलक देखने को मिली है, वो फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ा रही है। रवि किशन फिल्म में खलनायक के रोल में नजर आएंगे।
