इस बच्चे के लिए अपनी जमापूंजी छोड़ गई थीं मीना कुमारी, आज है बॉलीवुड का बड़ा सिंगर, पहचानिए इन्हें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी का बॉलीवुड के इस मशहूर सिंगर के साथ बेहद खास कनेक्शन है। इसी सिंगर के लिए मीना अपनी जमापूंजी छोड़ गई थीं। मौत से पहले किया था ये वादा।

Usha ShrivasSep 20, 2025 04:00 pm IST
1/7

मीना कुमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी ने 50 के दशक से लेकर 70 के दशक तक हिंदी फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की कई फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन बताया। किसी ने उनकी फिल्म ‘पाकीजा’ को उनकी बेस्ट बताया तो किसी को ‘मेम साहिब’ पसंद आई। मीना कुमारी ने सिर्फ 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

2/7

बहनें

मीना अपने परिवार के बेहद करीब थीं। खासकर अपनी दोनों बहनों के। मीना का जब अंतिम समय चल रहा था तो उनकी बड़ी बहन खुर्शीद बानो और छोटी बहन मधु अली उनके लिए दुआएं करती रहीं।

3/7

बहन के बच्चे

मीना को अधिक शराब पीने की वजह से लिवर से संबंधित बीमारी हो गई थी। वो अपने अंतिम समय में अपनी बहनों और उनके बच्चों के साथ ही ज्यादा समय बिताया करती थीं।

4/7

बच्चों के लिए छोड़ गई जमापूंजी

मीना कुमारी जब आखिरी बार हॉस्पिटल जा रही थीं तब उन्होंने अपनी दोनों बहनों से कहा था कि वो उनके और बच्चों के लिए भी जमापूंजी छोड़ कर जा रही हैं। इन बच्चों में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर लकी अली भी थे।

5/7

बहन का तलाक

मीना कुमारी की छोटी बहन मधु अली ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर महमूद से 1953 में शादी की थी। इस शादी से इन्हें चार बच्चे हुए और अंत में दोनों ने 1967 में तलाक ले लिया।

6/7

सिंगर लकी अली

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर लकी अली एक्टर महमूद और मधु अली के बेटे और मीना कुमारी के भांजे हैं। मीना की मौत से पहले लकी अली ने अपना अधिकतर समय मीना कुमारी के साथ बिताया था।

7/7

मौत से पहले

अपनी मौत से पहले मीना ने बहनों को वचन दिया था कि वो उनके बच्चों को भी ध्यान में रखते हुए अपनी जमापूंजी छोड़कर जा रही हैं। लकी अली अब एक पॉपुलर सिंगर हैं और कई फिल्मों, एल्बम में अपनी आवाज दे चुके हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइस बच्चे के लिए अपनी जमापूंजी छोड़ गई थीं मीना कुमारी, आज है बॉलीवुड का बड़ा सिंगर, पहचानिए इन्हें