'एवेंजर्स - डूम्सडे' का कर रहे हो इंतजार? कहानी समझने के लिए पहले ये 8 फिल्में तो देख लो

मार्वल फिल्मों के दीवाने यूं तो सारी फिल्में देखते रहते हैं, लेकिन जो सिर्फ एवेंजर्स मूवीज देखना पसंद करते हैं, उन्हें कई बार कहानी समझने में मुश्किल आती है। क्योंकि एवेंजर्स की कहानी समझने के लिए पुरानी फिल्में देखकर उनकी स्टोरीलाइन समझना जरूरी होता है।

Puneet ParasharJun 03, 2026 03:08 pm IST
1/9

‘एवेंजर्स - डूम्सडे’ से पहले देख डालिए ये 8 फिल्में

मार्वल फिल्मों के दीवाने हैं और 'एवेंजर्स डूम्सडे' के लिए इंतजार नहीं हो पा रहा? तो पहले ये 8 सुपरहीरो फिल्में तो निपटा लीजिए। क्योंकि इन फिल्मों को देखे बगैर आपको वैसे भी 'एवेंजर्स डूम्सडे' की कहानी समझ में नहीं आएगी। दरअसल मार्वल हमेशा ही अपनी फिल्मों की कहानियों को आपस में इस तरह उलझा कर रखता है कि उसकी एक फिल्म को समझने के लिए आपको उसकी बाकी कुछ फिल्में देखना जरूरी हो जाता है। डूम्सडे के मामले में यह किन फिल्मों पर लागू होता है। चलिए समझते हैं।

2/9

'एवेंजर्स - इनफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स - एंडगेम'

सबसे पहले तो इन दोनों फिल्मों को देखना जरूरी है। ताकि आप यह समझ पाएं कि ऑरिजनल एवेंजर्स टीम का क्या हुआ, और टोनी स्टार्क (आयरन मैन) का क्या बलिदान था, और कहानी किस मोड़ पर खत्म हुई थी।

3/9

लोकी - सीजन 1 और सीजन 2

मार्वल की फिल्मों में मल्टीवर्स का कॉन्सेप्ट यहीं से शुरू हुआ था। कैसे टाइमलाइन्स टूटीं और चीजें बिखर गईं यह समझने के लिए जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये वेब सीरीज देखना भी जरूरी है। इसी से आपको थॉर के भाई लोकी की कहानी भी समझ आती है।

4/9

स्पाइडर मैन - नो वे होम

स्पाइडर मैन की इस फिल्म डॉक्टर स्ट्रेंज की एंट्री होती है और दिखाया गया है कि कैसे एक छोटी सी गलती की वजह से कई अलग-अलग यूनिवर्स के लोग एक टाइमलाइन में आ जाते हैं। माना जा रहा है कि इस मूवी का इम्पैक्ट आपको 'डूम्सडे' की शुरुआत में देखने मिलेगा।

5/9

डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस

यह फिल्म देखना सबसे जरूरी है क्योंकि यह दो अलग-अलग यूनिवर्स के आपस में टकराकर नष्ट होने का कॉन्सेप्ट बताती है। डॉक्टर डूम की कहानी इसी कॉन्सेप्ट पर आधारित होने की पूरी उम्मीद है।

6/9

शांग-ची एंड द लेजेंड ऑफ द टेन रिंग्स

यह फिल्म मार्वल की उन फिल्मों में से एक है, जो थी तो काफी दमदार, लेकिन इस सुपरहीरो की कोई पुरानी फैन फॉलोइंग नहीं होने के चलते खास नहीं चली। शांग-ची के रहस्यमयी 'टेन रिंग्स' का कनेक्शन सीधे तौर पर आने वाले खतरे से जुड़ा है और वह 'डूम्सडे' में नए एवेंजर्स की टीम का एक बड़ा हिस्सा होगा।

7/9

डेडपूल एंड वॉल्वरीन

यह फिल्म पुराने X-Men यूनिवर्स को सीधे MCU से जोड़ती है। चूंकि डूम्सडे में कई पुराने किरदारों के लौटने की चर्चा है, इसलिए यह फिल्म मिस मत कीजिएगा।

8/9

कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड और थंडरबोल्ट्स

मौजूदा सुपरहीरोज की टीम 'एंडगेम' के बाद किस तरह काम कर रही है, यह समझ समझने के लिए यह फिल्म देखना जरूरी है। क्योंकि आयरन मैन की मौत के बाद सब कुछ तहस-नहस हो गया था।

9/9

द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स

कॉमिक्स के मुताबिक डॉक्टर डूम मुख्य रूप से 'फैंटास्टिक फोर' टीम का ही सबसे बड़ा दुश्मन है। इस फिल्म को देखना डॉक्टर डूम के बैकग्राउंड को समझने के लिए सबसे जरूरी होगा।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन'एवेंजर्स - डूम्सडे' का कर रहे हो इंतजार? कहानी समझने के लिए पहले ये 8 फिल्में तो देख लो