1/8मार्च साल 2026 में कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में रिलीज होने वाली हैं। बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचेगा, वहीं धुरंधर 2 की तो 2 मूवीज से कड़ी टक्कर होगी।

सनी देओल की फिल्म गबरू 13 मार्च को रिलीज होने वाली है। सनी ने खुद इस फिल्म की अनाउंसमेंट अपने बर्थडे पर की थी।

साल 2025 दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज होने वाला है।

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत भी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

दिलचस्प बात यह है कि यश की फिल्म टॉक्सिक भी 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी भी हैं।

नानी, राघव जुयाल, मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी की फिल्म द पैराडाइज 26 मार्च को रिलीज होगी।

राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु की फिल्म पेड्डी भी मार्च में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 27 मार्च 2026 है।

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी की फिल्म पति, पत्नी और वो 2, 4 मार्च को रिलीज होगी।
