
मनोज तिवारी के घर फराह खान गईं और उनके चैनल के जरिए हमें मनोज तिवारी के दिल्ली वाले घर के अंदर की झलक देखने को मिली। दिलचस्प बात यह है कि मनोज ने अपने घर के नाम भारत के कई क्षेत्रों पर रखे हैं।

2/9मनोज बाजपेयी ने सबसे पहले अपने कश्मीर वाले रूम को दिखाया। उन्होंने बताया कि जब वह कश्मीर गए थे और वहां से लौटकर आए तब उन्हें ये कमरा मिला तो इसलिए उन्होंने इस कमरे का नाम कश्मीर रख दिया।

3/9मनोज ने फिर दूसरा कमरा दिखाया जिसका नाम रणथंभौर है। इस कमरे को लेकर भी उन्होंने बताया कि रणथंभौर में वह टीम के साथ गए थे और वहां यह प्लान किया कि कैसे लोगों की मदद कर सकते हैं। इसके बाद जब वहां से आए और ये कमरा मिला तो इसका नाम उन्होंने रणथंभौर रख दिया।

4/9मनोज तिवारी का इतना बड़ा गार्डन भी है जहां कई पेड़ लगे हैं। मनोज ने बताया कि उन्होंने खुद यहां आने के बाद आम का पेड़ तक लगाया है।

5/9इस कमरे को उन्होंने लोखंडवाला नाम दिया है। उन्होंने कहा कि मैं साधारण लाइफ जीता हूं और यहां आकर मुझे लगता है जैसे मैं लोखंडवाला में रह रहा हूं। इसी कमरे में उन्होंने हार्मोनियम भी रखा है जहां वह गाने भी गाते हैं।

6/9ये है मनोज तिवारी का केशव कुंज। उन्होंने बताया कि क्योंकि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और जब इससे रिलेटेड मीटिंग होती है तो वह इस कमरे में करते हैं।

7/9वहीं एक कमरा ऐसा है जहां मनोज ने कई अवॉर्ड्स के साथ खूब तलवारें भी रखी हैं। मनोज ने बताया कि उनके पास ये सभी तलवारें उनके चाहने वालों ने दी है और उन्होंने इसका कलेक्शन बनाया है।

8/9इसके बाद मनोज ने बेडरूम दिखाया जो काफी बड़ा था जिसे काफी स्टाइल से डेकोरेट किया है। वहां काउच भी है बड़ा सा। इसके अलावा वुडन वॉर्डरोब है।

9/9मनोज तिवारी के घर का किचन भी काफी बड़ा है जिसे काफी खूबसूरती से बनाया है। किचन फुल कैबिनेट्स से भरा हुआ है।
