Maa Hai Naa: तान्या मित्तल, उर्वशी ढोलकिया और सूनीता आहूजा को हराकर इस मशहूर यूट्यूबर ने जीता शो

Maa Hai Naa: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के शो ‘मां है ना’ में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सूनीता आहूजा, डिजिटल इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल, टीवी की दिग्गज एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया जैसी बड़ी हस्तियां ने हिस्सा लिया है। इसके विनर का नाम अनाउंस हो गया है

Vartika TolaniMay 19, 2026 04:16 pm IST
1/7

मां है ना

जी टीवी और जी5 के नए रियलिटी शो 'मां है ना' अभी ऑन एयर नहीं हुआ है। हालांकि, इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके विनर का नाम भी लीक हो गया है।

2/7

गोविंदा की पत्नी और बेटी को मिली मात

इस शो में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सूनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। बीते दिन गोविंदा को 'मां है ना' के सेट पर देखा गया है। हालांकि, इतनी मजबूत दावेदारी के बावजूद सूनीता और टीना हार गए।

3/7

‘बिग बॉस 19’ फेम तान्या मित्तल भी रेस से बाहर

'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट और इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल ने भी अपनी मां सुनीता मित्तल के साथ इस शो में हिस्सा लिया था। तान्या की तगड़ी फैन फॉलोइंग के बाद भी वो विनर नहीं बन पाईं।

4/7

किसने जीता ये शो?

रिएलिटी शो की दुनिया में कुशल तंवर (गुलू) अब एक बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने ने ही तान्या मित्तल और सूनीता आहूजा को हराकर 'मां है ना' का खिताब अपने नाम किया है।

5/7

'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' के भी रहे किंग

इतना ही नहीं, उन्होंने टीवी की कमौलिका, उर्वशी ढोलकिया को भी हरा दिया है। बता दें, कुशल तंवर तीसरी बार रिएलिटी शो के विनर बने हैं। वो इससे पहले 'एमटीवी रोडीज' का खिताब अपने नाम कर चुके हैं और हाल ही में उन्होंने कायरा अनु के साथ 'एमटीवी स्प्लिट्सविला X6' भी जीता है।

6/7

शिल्पा शेट्टी का OTT पर धमाकेदार डेब्यू

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इस शो को होस्ट और जज कर रही हैं। इस शो के जरिए शिल्पा शेट्टी ने ओटीटी स्पेस में बतौर होस्ट अपना शानदार डेब्यू किया है।

7/7

क्या है शो का अनोखा फॉर्मेट?

'मां है ना' एक 10 एपिसोड की सीरीज है, जो कॉमेडी, कुकिंग और फैमिली बॉन्डिंग का एक अनोखा मिक्सचर है। शो में जेन-जी सेलिब्रिटीज को अपनी मां के साथ मिलकर मुश्किल कुकिंग चैलेंजेस और मजेदार टास्क पूरे करने होते हैं।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनMaa Hai Naa: तान्या मित्तल, उर्वशी ढोलकिया और सूनीता आहूजा को हराकर इस मशहूर यूट्यूबर ने जीता शो