लॉकअप में कौन ले रहा कितनी फीस? फराह खान को एक एपिसोड के मिल रहे लाखों

नेटफ्लिक्स सीरीज लॉकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के नामी चेहरे नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं इस शो के लिए कौन कमा रहा कितने रुपये। 

Harshita PandeyJul 12, 2026 07:17 pm IST
1/7

लॉकअप कंटेस्टेंट फीस

फराह खान और रितेश देशमुख की सीरीज लॉकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो में टीवी और सोशल मीडिया के नामी चेहरे नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं शो के लिए कौन कमा रहा कितने रुपये?

2/7

फराह खान और रितेश देशमुख

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फराह खान हर एक एपिसोड के लिए 15 से 25 लाख रुपये मिल रहे हैं। वहीं, रितेश देशमुख की हर एपिसोड के 30 से 40 लाख रुपये मिल रहे हैं।

3/7

शिल्पा शिंदे

लॉकअप में शिल्पा शिंदे वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंची हैं। शिल्पा ने जेल में घुसते ही तहलका मचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा को हर हफ्ते के 15 लाख रुपये मिल रहे हैं।

4/7

शिवांगी जोशी

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को शो में काफी पसंद किया जा रहा है। उन्हें इस शो के लिए हर हफ्ते 10 से 12 लाख रुपये मिल रहे हैं।

5/7

राम कपूर

टीवी के फेमस एक्टर्स में से एक राम कपूर को हर हफ्ते शो के लिए 15 से 20 लाख रुपये मिल रहे हैं। राम कपूर में बीते एपिसोड में बताया कि जब वो हॉस्टल में रहते थे तो उन्हें हॉस्टल में मॉलेस्ट किया गया था। फराह खान राम कपूर का सच सुनने के बाद काफी इमोशनल हो गई थीं।

6/7

धीरज धूपर

ससुराल सिमर का और शेरदिल शेरगिल जैसे शोज में नजर आए धीरज धूपर हर हफ्ते 25 लाख रुपये ले रहे हैं।

7/7

हर्षद चोपड़ा

हर्षद चोपड़ा टीवी के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। उन्हें हर हफ्ते शो के लिए 12 से 15 लाख रुपये मिल रहे हैं। बता दें, कंटेस्टेंट्स और होस्ट की फीस के आंकेड़ों पर मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनलॉकअप में कौन ले रहा कितनी फीस? फराह खान को एक एपिसोड के मिल रहे लाखों