
डिजिटल क्रिएटर, डांसर और रिएलिटी शो स्टार श्रेया कालरा इस समय 'लॉकअप सीजन 2' में अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। आइए आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं जिससे आप उनको बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

2/7श्रेया कालरा ने अपने करियर की शुरुआत एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और डांसर के रूप में की थी। इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब पर अपने बेहतरीन डांस कवर्स और लिप-सिंक वीडियोज के जरिए उन्होंने युवाओं के बीच एक तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है।

3/7श्रेया को टीवी पर पहली बड़ी पहचान 'एमटीवी रोडीज रिवॉल्यूशन' से मिली। ऑनलाइन ऑडिशन के दौरान उन्होंने अपने शानदार डांस मूव्स, गजब की फिटनेस और मुंहफट अंदाज से रणविजय सिंहा समेत सभी मेंटर्स को काफी इम्प्रेस किया था।

4/7श्रेया कालरा का जन्म 12 जून 1996 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। मतलब श्रेया 30 साल की हैं। इंदौर से निकलकर उन्होंने मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड और डिजिटल स्पेस में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

5/7रितेश देशमुख और फराह खान के रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' में श्रेया इस समय गेम की सबसे बड़ी 'लाइमलाइट चेजर' बनी हुई हैं। शो में आते ही उन्होंने अपने लाउड और अनफिल्टर्ड रवैए से घर का माहौल गरमा दिया है।

6/7शो के अंदर आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत के साथ उनकी लड़ाई सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। योगेश ने जब श्रेया पर रोडीज के दिनों में फ्लर्ट करने का आरोप लगाया, तो श्रेया ने पलटवार करते हुए आकांक्षा को 'होमव्रेकर' तक कह दिया।

7/7'रोडीज' के दौरान श्रेया की मुलाकात ऋषभ जायसवाल से हुई थी। आज भी दोनों रिलेशनशिप में हैं और एक ही घर में रहते हैं। बता दें, ऋषभ 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कृष का किरदार निभाकर फेमस हुए थे। ऋषभ उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं और श्रेया से उम्र में एक साल छोटे हैं।
