
लाफ्टर शेफ्स में नजर आने वाले टीवी एक्टर समर्थ जुरैल ने हाल ही में अपना नया घर लिया है। उनके इस घर में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ पहुंचीं। फराह खान ने समर्थ जुरैल के घर का हाउस टूर भी करवाया।

2/10समर्थ के घर में मेन डोर से अंदर जाते ही एक बड़ा सा हॉल है। हॉल से अटैच एक बालकनी है। हॉल और बालकनी के बीच एक बड़ा सा ग्लास डोर है।

3/10मेन डोर खुलते ही सामने 7 घोड़ों की पेंटिंग नजर आती है। कहा जाता है कि घर में घोड़ों की पेंटिंग अच्छा लक लाती है। हॉल में सोफे हैं, बड़ा सी सीलिंग लाइट है।

4/10समर्थ की हॉल से लगी बालकनी में एक हाई टेबल रखी है। उसके साथ चार कुर्सियां रखी हैं। हॉल में एक शोपीस वाला हाथी का सिर लगा है।

5/10घर की दूसरी बालकनी में एक सोफा रखा है। उस बालकनी में एक किकिंग बैग भी लगा हुआ है। इस बालकनी की दीवार पर समर्थ ने मोटिवेशनल पोस्टर लगाए हुए हैं।

6/10फराह खान ने समर्थ जुरैल के बेडरूम भी दिखाया। उनके बेडरूम में एक बड़ा सा बेड है। बेड के साइड में टेबल है। उनके रूम में एक सौफ्टटॉय भी रखा हुआ है। बेडरूम से लगी भी एक बालकनी है। बेडरूम से लगी बालकनी में एक स्विंग चेयर लगी हुई है।

7/10समर्थ जुरैल के बेडरूम में एक दीवार ने फराह खान का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दीवार पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम फिल्मों के पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टर में डॉन, मैं हूं ना, पीकू जैसी फिल्मों के पोस्टर शामिल हैं। उन्होंने घर की एक दीवार पर गानों की कसैट के रेप्लिका लगे हुए हैं। फराह खान से बातचीत के दौरान समर्थ जुरैल ने बताया कि उनके घर के इंटीरियर करने में उनकी दोस्त जन्नत जुबैर ने उनकी मदद की है।

8/10समर्थ जुरैल के किचन के दरवाजे पर माइकल जैकशन की तस्वीरें लगी हैं। माइकल जैकसन की तस्वीर देख फराह खान ने कहा कि ये उनके गुरू हैं।

9/10समर्थ जुरैल का किचन फराह खान को पसंद आया। समर्थ का किचन काफी बड़ा है। उनके किचन की थीम गोल्डन और ब्लैक है। फ्लोर पर व्हाइट टाइल्स हैं।

10/10समर्थ जुरैल के घर की बालकनी में एक मिनी पूल टेबल भी है। फराह खान को समर्थ ने बताया कि लाफ्टर शेफ्स के शूट के बाद कई बार करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, अंकिता लोखंडे और विकी गोयल उनके घर चिल करने आते हैं।
