री-रिलीज हुई लगान, अभी कहां हैं आमिर खान की फिल्म के सभी कलाकार? जानिए अब कैसे दिखते हैं सभी एक्टर्स

Lagaan: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लगान’ री-रिलीज हो रही है। इन 25 सालों में फिल्म के सारे एक्टर्स बदल गए हैं। फोटोज में देखिए ये एक्टर्स अब कैसे दिखते हैं।

Vartika TolaniJun 12, 2026 06:44 pm IST
1/9

लगान को हुए 25 साल

25 साल पहले जब 'लगान' फिल्म में गांववालों की एक टोली ने अंग्रेजों को क्रिकेट के मैदान में धूल चटाई थी, तो इतिहास बन गया था। इस फिल्म की कहानी जितनी लाजवाब थी, इसके कलाकार भी उतने ही बेमिसाल थे। इस फिल्म के बाद आमिर खान तो बहुत बड़े सुपरस्टार बन गए, लेकिन बाकी कलाकार कहां है? आइए बताते हैं।

2/9

आमिर खान (भुवन)

फिल्म में 'भुवन' बनकर पूरे गांव को एक करने वाले आमिर खान ने अपने करियर की सबसे शानदार एक्टिंग की थी। इसके बाद उन्होंने '3 इडियट्स', 'पीके' और 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। आज वो सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि एक बड़े फिल्ममेकर (प्रोड्यूसर) भी हैं। आमिर ने हाल ही में 'लापता लेडीज' और 'सितारे जमीन' पर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। आमिर को आखिरी बार 2025 में रजनीकांत की फिल्म 'कूली' में एक विलेन के रोल में देखा गया था।

3/9

ग्रेसी सिंह (गौरी)

गांव की सीधी-सादी 'गौरी' बनकर ग्रेसी सिंह रातों-रात सबकी चहेती बन गई थीं। 'लगान' के बाद उन्होंने 'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' जैसी हिट फिल्म में काम किया, लेकिन फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरी बना ली। बाद में, उन्होंने टीवी सीरियल्स का रुख किया और 'संतोषी मां' (2015) सीरियल में नजर आईं। आजकल वह 'ब्रह्माकुमारीज' संस्था से जुड़कर अध्यात्म और धर्म की राह पर चल रही हैं।

4/9

रघुबीर यादव (भूरा)

अपनी तेज दौड़ और कॉमेडी से टीम में जान फूंकने वाले 'भूरा' यानी रघुबीर यादव आज भी एक्टिंग की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। आज की पीढ़ी उन्हें मशहूर वेब सीरीज 'पंचायत' के प्रधान जी के रूप में जानती है और बेहद प्यार करती है। वो हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक माने जाते हैं।

5/9

आदित्य लाखिया (कचरा)

अपनी फिरकी गेंदबाजी से अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले 'कचरा' का रोल आदित्य लाखिया ने निभाया था। फिल्म में उनका ये किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा है। आदित्य आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं और कई फिल्मों, विज्ञापनों और शॉर्ट फिल्मों में काम करते रहते हैं।

6/9

अखिलेन्द्र मिश्रा (अर्जन)

अखिलेन्द्र मिश्रा ने एकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'लगान' में अर्जन का किरदार निभाया था। अखिलेंद्र हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित टेलीविजन शो में रावण की भूमिका भी निभाई थी। अखिलेन्द्र आज भी फिल्मों और सीरीज में फेमस हैं।

7/9

यशपाल शर्मा (लाखा)

शुरुआत में टीम से गद्दारी करने वाले और बाद में कमाल का कैच पकड़ने वाले 'लाखा' का किरदार भला कौन भूल सकता है। यशपाल शर्मा ने इसके बाद गंगाजल, चंदू चैंपियन और बस्तर जैसी कई बड़ी फिल्मों में दमदार रोल किए। वह टीवी पर भी काम करते हैं और उन्होंने साउथ फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई है।

8/9

रेचेल शेली (एलिजाबेथ रसेल)

फिल्म में अंग्रेज अफसर की बहन 'एलिजाबेथ' बनकर रेचेल ने सबका दिल जीत लिया था, जिन्होंने गांववालों को क्रिकेट सिखाया था। इस फिल्म के बाद रेचेल वापस विदेश चली गईं और वहां अमेरिकी शो द एल वर्ड से खूब नाम कमाया। वो आज भी इंग्लिश और इंटरनेशनल टीवी शोज में काम करती हैं। हाल ही में उन्हें नेटफ्लिक्स की मशहूर भारतीय वेब सीरीज 'कोहरा' में भी देखा गया था।

9/9

आज री-रिलीज हुई है फिल्म

फिल्म के 25 साल पूरे होने पर आमिर खान ने 13 जून को मुंबई में फिल्म के सभी कलाकारों और क्रू के लिए एक बड़ी पार्टी रखी है। साथ ही, 12 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनरी-रिलीज हुई लगान, अभी कहां हैं आमिर खान की फिल्म के सभी कलाकार? जानिए अब कैसे दिखते हैं सभी एक्टर्स