
आज यानी 10 मई को दुनियाभर में मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको उस टीवी एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिसकी मां दिल्ली में एक सीनियर पुलिस अधिकारी हैं।

2/8हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं उसका नाम है कुशाग्र दुआ। कुशाग्र दुआ इन दिनों स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में नजर आ रहे हैं।

3/8कुशाग्र दुआ क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में विक्रांत ठाकुर का किरदार निभा रहे हैं। कुशाग्र का किरदार एक नेगेटिव रोल है।

4/8कुशाग्र दुआ की मां का नाम चंदर कांता है। चंदर कांता दिल्ली में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) के पद पर नियुक्त हैं।

5/8indiaforums.com से खास बातचीत में कुशाग्र ने कहा कि एक सीनियर पुलिस अधिकारी का बेटा होना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा और एक सुपरवुमन हैं जो अपने प्रोफेशन और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखती हैं।

6/8कुशाग्र ने कहा कि उनका काम ऐसा है कि उन्हें कई बार देर रात में इमरजेंसी कॉल आ जाती हैं, उन्हें काम का कोई समय फिक्स नहीं है। इसके बावजूद भी वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हैं।

7/8कुशाग्र ने कहा कि उन्हें उनकी मां ने उन्हें अनुशासन के साथ पाला है और हमेशा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और अपनी शर्तों पर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

8/8कुशाग्र की बात करें तो वो नागिन 7, गुम है किसी के प्यार में, ये हैं चाहतें और दिव्य दृष्टि जैसे शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
