
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल हैं।

2/7सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग के जरिए 8,214 टिकट्स बिकी हैं और फिल्म ने 14.3 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। आइए 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले आपको बताते हैं कि अक्षय कुमार की टॉप रेटिंग वाली फिल्में कौन-सी हैं और उन्होंने कितना कमाया था।

3/7हेरा फेरी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से कुल 21.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस से 16.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

4/7'ओएमजी: ओह माय गॉड' ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से कुल 149.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसकी आईएमडीबी रेटिंग भी 8.1 है। भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने 109.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

5/7'स्पेशल 26' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 103.04 करोड़ रुपये और भारतीय बॉक्स ऑफिस से 90.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है।

6/7अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 142.98 करोड़ रुपये और भारतीय बॉक्स ऑफिस से 129.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।

7/7'फिर हेरा फेरी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 55.11 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से कुल 69.13 करोड़ की कमाई की थी। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।
