एक डायरी से हुई थी शुरुआत, अमेजन ने ₹9 अरब में खरीदा, IMDb के बारे में नहीं पता होंगी ये 7 बातें

अमेजन प्राइम के प्लेटफॉर्म IMDb पर आपने भी कभी ना कभी रेटिंग जरूर चेक की होगी। इसे फिल्म और शो लवर्स कसौटी मानते हैं। इसकी रेटिंग सबसे ऑथेन्टिक मानी जाती है और इस प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और सेलेब्रिटीज का बेहिसाब डाटा मौजूद है, लेकिन क्या आप IMDb के बारे में ये 7 बातें जानते हैं?

Puneet ParasharFeb 10, 2026 06:43 pm IST
1/8

रेटिंग तो अक्सर देखते होगे, नहीं पता होंगी IMDb के बारे में ये बातें

अगर आप फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस बात की संभावना कम ही है कि आपने कभी IMDb का नाम न सुना हो। यह प्लेटफॉर्म आपको फिल्मों की सटीक और विश्वसनीय रेटिंग और रिव्यू उपलब्ध कराता है। लेकिन कम ही लोग इसकी कहानी जानते हैं। आखिर IMDb की शुरुआत किस तरह हुई और कैसे यह इतना बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया कि आज हर कोई फिल्मों के मामले में इसे कसौटी मानता है? तो चलिए जानते हैं IMDb का सफर और इसके बारे में कुछ मजेदार फैक्ट्स।

2/8

एक डायरी से हुई थी शुरुआत

IMDb की शुरुआत किसी बड़े बिजनेस प्लान के तौर पर नहीं, बल्कि एक जुनून के रूप में हुई थी। ब्रिटिश कंप्यूटर इंजीनियर कॉल नीडम फिल्मों के इतने शौकीन थे कि उन्होंने देखी गई फिल्मों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक डायरी बनानी शुरू की। जब उनकी डायरी बहुत जल्दी भर गई, तो उन्होंने इसे एक कंप्यूटर डेटाबेस में बदल दिया।

3/8

अमेजन ने अरबों देकर खरीदा

कॉड ने इसे 17 अक्टूबर 1990 को 'दोज आइज' (Those Eyes) नाम की एक पोस्ट के साथ ऑनलाइन शेयर किया। यहां ढेरों फिल्म लवर्स ने भी इस कलेक्शन में जानकारियां जोड़ना शुरू कर दिया और फिर धीरे-धीरे यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया जिस पर अनाप-शनाप डाटा मौजूद था। साल 1998 में अमेजन ने इसे लगभग 55 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। तब का डॉलर और रुपये का भाव और आज का भाव अगर महंगाई के साथ जोड़ दिया जाए तो यह राशि लगभग ₹989.55 करोड़ रुपये थी।

4/8

कितना बड़ा है यह डाटाबेस?

कम लोग जानते हैं कि आज IMDb पर 10 मिलियन से ज्यादा फिल्में और टीवी एपिसोड का डाटा मौजूद हैं। इतना ही नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर 11 मिलियन से ज्यादा सेलेब्रिटीज की जानकारी मौजूद है। क्या आपने कभी सोचा है कि IMDb की फुल फॉर्म क्या है? IMDb का फुल फॉर्म है- इंटरनेट मूवी डाटाबेस। बात कॉल नीडम की करें तो उन्होंने अब तक 13,000 से ज्यादा फिल्में देखी हैं और वह आज भी अपनी देखी गई हर फिल्म का रिकॉर्ड रखते हैं।

5/8

पहले अलग था इसका नाम

यह मूल रूप से Usenet ग्रुप 'rec.arts.movies' पर एक सॉफ्टवेयर के तौर पर शुरू हुआ था, वेबसाइट के तौर पर यह 1993 में आया। शुरू में ज्यादातर लोग इसे यूजनेट नाम से ही जाना करते थे। अमेजन ने IMDb को इसलिए खरीदा ताकि वो अपनी वेबसाइट पर बिकने वाली मूवी डीवीडी और वीडियो के साथ रेटिंग भी दिखा सकें। आज यह अमेजन के सबसे प्रॉफिटेबल बिजनेस में से एक है।

6/8

कैसे कैलकुलेट होती है रेटिंग?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि IMDb की रेटिंग एक सिंपल सा एवरेज होती है जिसमें सभी लोगों द्वारा 1 से 10 तक दिए गए स्टार्स की रेटिंग का औसत निकालकर रख दिया जाता है, पर ऐसा नहीं है। IMDb एक 'वेटेड एवरेज' सिस्टम का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि हर यूजर के वोट की वैल्यू एक जैसी नहीं होती। जो लोग रेगुलर वोट करते हैं, उनके वोट को ज्यादा इम्पोर्टेंस दी जाती है ताकि रेटिंग के साथ कोई हेरफेर न कर सके।

7/8

रेटिंग ही नहीं गलतिया भी बताता है

IMDb सिर्फ रेटिंग के लिए नहीं, बल्कि फिल्म की गलतियों के लिए भी फेमस है। हर मूवी के पेज पर एक 'ट्रिविया' और 'गूफ्स' सेक्शन होता है। यहां आप जान सकते हैं कि शूटिंग के दौरान कैमरा कहां दिखा या किस सीन में हीरो के कपड़े अचानक बदल गए। सिनेमा लवर्स के लिए यह सेक्शन किसी खजाने से कम नहीं है।

8/8

बदलकर रख दी इस फिल्म की किस्मत

सालों से IMDb की टॉप-250 लिस्ट में 'द शॉशैक रिडेम्पशन' नंबर 1 पर जमी हुई है। इस फिल्म ने 'द गॉडफादर' जैसी कल्ट क्लासिक को भी पीछे छोड़ दिया है। दिलचस्प बात यह है कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन IMDb ने इसे दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म बना दिया। आज भी लोग सिर्फ इसलिए जाकर यह फिल्म देखते हैं क्योंकि वो जानना चाहते हैं कि IMDb पर नंबर 1 रेटिंग रखने वाली फिल्म में आखिर क्या खास है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनएक डायरी से हुई थी शुरुआत, अमेजन ने ₹9 अरब में खरीदा, IMDb के बारे में नहीं पता होंगी ये 7 बातें