टीवी की दो हसीनाएं; बिग बॉस में निभाई कट्टर दुश्मनी, अब खतरों के खिलाड़ी 15 में करेंगी खतरनाक स्टंट

खतरों के खिलाड़ी 15 में टीवी की दो ऐसी हसीनाएं नजर आएंगी, जो बिग बॉस में एक दूसरे की कट्टर दुश्मन रह चुकी हैं। ये दोनों हसीनाएं पहले भी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा रह चुकी हैं। 

Harshita PandeyMay 14, 2026 03:37 pm IST
1/10

खतरों के खिलाड़ी 15

खतरों के खिलाड़ी के सीजन 15 की चर्चा तेज हो गई है। इस बार रोहित शेट्टी के शो में कुछ नए चेहरों के साथ-साथ शो के पहले सीजन्स का हिस्सा रह चुके कुछ चेहरे भी नजर आने वाले हैं। इन दो पुराने चेहरों में जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक का नाम भी शामिल है।

2/10

बिग बॉस में निभाई कट्टर दुश्मनी

जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक इससे पहले भी एक रियलिटी शो में साथ नजर आए थे। वो रियलिटी शो था बिग बॉस 14। बिग बॉस में जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक की शुरुआत तो दोस्ती से हुई थी, लेकिन सीजन खत्म होते-होते दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन चुके थे।

3/10

एक दूसरे पर उछाला कीचड़

बिग बॉस के घर में रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन ने लड़ाई में एक दूसरे पर जमकर कीचड़ उछाला था। कई बार तो सलमान खान के सामने ही दोनों की जोरदार लड़ाई हुई।

4/10

जैस्मिन और अली गोनी

दरअसल, पहले जैस्मिन शो में अकेली आई थीं, लेकिन सीजन के बीच उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी की शो में एंट्री हुई। अली गोनी की एंट्री के बाद जैस्मिन अली और राहुल वैद्य के साथ ज्यादा वक्त बिताने लगीं और धीरे-धीरे जैस्मिन और रुबीना के बीच तनाव बढ़ने लगा।

5/10

एक टास्क के दौरान हुई लड़ाई

एक टास्क के दौरान जैस्मिन और रुबीना को अलग-अलग टीम में रखा गया। उस टास्क में घर का कुछ हिस्सा जैस्मिन की टीम के पास आया, और कुछ हिस्सा रुबीना की टीम के पास आया। जैस्मिन की टीम के पास किचन का हिस्सा था। वहीं रुबीना की टीम के पास बेडरूम था। रुबीना ने सोते वक्त उन लोगों को तकिया और गद्दे देने से मना कर दिया। वहीं, सुबह जैस्मिन ने उन लोगों को कम खाना दिया। इस बात पर दोनों के बीच ऐसी लड़ाई छिड़ी कि दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई।

6/10

जैस्मिन ने रुबीना पर लगाया था आरोप

जैस्मिन ने रुबीना पर आरोप लगाया कि रुबीना दूसरों की परवरिश पर सवाल उठाती हैं। रुबीना शुद्ध हिंदी में बात करके ये सोचती हैं कि वो बिल्कुल सही हैं और बाकी गलत हैं। रुबीना ने जैस्मिन से शुरुआत में रिश्ता ठीक करने की कोशिश की, लेकिन वो हो नहीं पाया।

7/10

सलमान ने की थी सुलह करने की कोशिश

सलमान ने भी एक बार जैस्मिन और रुबीना के बीच मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उस वक्त भी जैस्मिन और रुबीना के बीच लड़ाई हो गई। इसके बाद सलमान ने कहा था कि वो अब इन दोनों के बीच कुछ नहीं बोलेंगे। रुबीना और जैस्मिन पहले पड़ोसी थे। दोनों की लड़ाई देखते हुए सलमान ने मजाक में पूछा था अब आप दोनों में से कौन अपनी बिल्डिंग छोड़कर कहीं और शिफ्ट होगा। इसपर जैस्मिन ने कहा था उनका पहले ही प्लान था कि घर से बाहर जाकर वो अपना फ्लैट शिफ्ट करेंगी।

8/10

रुबीना को बहन मानते थे अली गोनी

जब जैस्मिन वोटों की कमी की वजह से शो से बाहर हुई थीं तब रुबीना और अली के बीच भाई-बहन का रिश्ता बन गया था। दोनों भले ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते हों, लेकिन दोनों की आपस में कभी अनबन नहीं होती थी। दोनों एक दूसरे से अच्छे से बात करते थे।

9/10

फैमली वीक में वापस आई थीं जैस्मिन

शो के फैमिली वीक में जैस्मिन एक बार फिर अली की कनेक्शन बनकर घर में आई थीं। उस दौरान जैस्मिन ने अली को समझाया था कि वो बहुत ज्यादा रुबीना के कहे में चलते हैं। उन्होंने अली से कहा था कि रुबीना उनसे पंगा नहीं लेती हैं क्योंकि उनसे पंगा न लेने में ही उनका फायदा है। जैस्मिन बार-बार अली को ये समझाती नजर आई थीं कि रुबीना पर उन्हें इतना भरोसा नहीं करना चाहिए।

10/10

खतरों के खिलाड़ी का क्या है प्लान?

जैस्मिन और रुबीना की बिग बॉस में कट्टर दुश्मनी की चर्चा शो के खत्म होने के बाद कई दिनों तक चली थी। अब कट्टर दुश्मनी के बाद एक बार फिर जैस्मिन और रुबीना साथ में शो करने जा रहे हैं। फैंस इस चीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि नए शो में दोनों का रिश्ता कैसा होगा? इस बारे में बात करते हुए जैस्मिन ने कहा कि दोनों के बीच अब कोई गलतफहमी की दीवार नहीं है। उन्होंने कहा कि रुबीना इमोशनली बहुत मैच्योर हैं और वो इसका बिल्कुल उल्टा हैं। उन्होंने कहा कि रुबीना का वहां उनके साथ होना मददगार साबित होगा।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनटीवी की दो हसीनाएं; बिग बॉस में निभाई कट्टर दुश्मनी, अब खतरों के खिलाड़ी 15 में करेंगी खतरनाक स्टंट