टीवी की ये हसीनाएं मना रहीं करवा चौथ, हाथ में लगवाई मेंहदी, देखें डिजाइन

  • देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जाना है। फिल्म से लेकर टीवी की हसीनाओं ने अपने हाथ में पिया के नाम की मेहंदी लगाई है। इनमें हसीनाओं में भारती सिंह से लेकर श्रद्धा आर्या का नाम शामिल है। 

Harshita PandeyOct 20, 2024 05:16 pm IST
1/7

करवा चौथ पर टीवी की हसीनाओं ने लगाई मेंहदी

आज यानी 20 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर टीवी की शादीशुदा हसीनाओं ने अपने हाथ पर पिया के नाम की मेंहदी लगवाई है। देखें उन हसीनाओं की मेंहदी डिजाइन।

2/7

भारती सिंह

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने करवा चौथ के मौके पर मेंहदी लगाई है। उनके इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। तस्वीर में भारती अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथ के पीछे की मेहंदी दिखाई है।

3/7

श्रद्धा आर्या

कुंडली भाग्य में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। उन्होंने अपनी सहेलियों के साथ मिलकर हाथ में मेहंदी लगवाई है। उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

4/7

दिशा परमार

राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार ने भी करवा चौथ के मौके पर अपने हाथ में मेंहदी लगवाई है। उन्होंने अपने हाथ पर अपने पति का नाम भी लिखवाया है।

5/7

किश्वर मर्चेंट

प्यार की ये एक कहानी और बिग बॉस के घर में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी अपने हाथों में मेंहदी लगवाई है। उन्होंने अपनी मेंहदी को दिखाते हुए एक रील अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

6/7

आरती सिंह

गोविंदा की भांजी आरती सिंह का ये पहला करवा चौथ हैं। उन्होंने आलता से हाथों में मेंहदी लगाई है। उन्होंने करवाचौथ की तैयारी करते हुए एक रील भी शेयर की है।

7/7

सुरभि चंदना

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना का भी यह पहला करवा चौथ है। उन्होंने में अपने हाथों में पति के नाम की मेंहदी लगवाई है। उन्होंने अपने हाथ पर अपने पति और अपने नाम को मिलाकर #SUKAR लिखवाया है। बता दें, सुरभि के पति का नाम करण है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनटीवी की ये हसीनाएं मना रहीं करवा चौथ, हाथ में लगवाई मेंहदी, देखें डिजाइन