करीना ने शादी में पहना था सास का 43 साल पुराना शरारा, सौतेली बेटी भी हुई थी शामिल
16 अक्टूबर को करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी के 6 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों आज काफी खुश हैं और एक प्यारे से बेटे तैमूर के माता-पिता भी बन चुके हैं। शादी से पहले 5 साल तक दोनों...
NishaSaif Kareena Wedding photos
16 अक्टूबर को करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी के 6 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों आज काफी खुश हैं और एक प्यारे से बेटे तैमूर के माता-पिता भी बन चुके हैं। शादी से पहले 5 साल तक दोनों लिव इन में भी रह चुके हैं। इनकी शादी की सालगिरह पर हम आपको दिखा रहे हैं दोनों की शादी की कुछ चुनिंदा फोटोज और बता रहे हैं कुछ खास बातें। जैसे करीना ने अपनी शादी में जो शरारा पहना था वो करीब 43 साल पुराना था। इसे उनकी सास शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था।
Saif Kareena Wedding photos
करीना के पहनने के लिए इस शरारे में कुछ चेंजेस किए गए थे। जो डिजाइनकर ऋतु कुमार ने किए थे। ऑरेंज कलर के इस शरारे में करीना बेहद प्यारी लग रही थीं। इस शरारे की कीमत करीब 50 लाख रूपए बताई जा रही है। इस शरारा के साथ करीना ने 40 लाख रुपए का खूबसूरत नेकलेस पहना था। करीना के दुल्हन लुक की ये फोटो खूब वायरल हुई थी।
संबंधित फोटो गैलरी
Saif Kareena Wedding photos
6 साल पहले करीना की शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी खबर बनी थी। क्योंकि, सैफ करीना ने ना तो सात फेरे लिए और ना ही इनका निकाह पढ़ा गया। दोनों ने 16 अक्टूबर 2012 को रजिस्टर्ड मैरिज किया और भारतीय कानून के तहत पति पत्नी बने। सैफ करीना की शादी का फंक्शन चार दिनों तक चला था। सैफ अली खान की ये दूसरी शादी थी। सैफ अली खान करीना से पहले खुद से 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी की थी।