बालकनी में स्विमिंग पूल और घर में छिपा हुआ बाथटब, बेहद शानदार है करण-तेजस्वी का घर

Karan and Tejasswi Lavish House: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश लिवइन में रहते हैं। दोनों चार बेडरूम के आलीशान फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने बालकनी में एक स्विमिंग बनाया है,उसी बालकनी में एक मिनी बार भी है। 

Harshita PandeyJul 02, 2026 04:31 pm IST
1/12

करण तेजा का आलीशान घर

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी। तब से शुरू हुई प्यार की कहानी आज भी कायम है। करण और तेजस्वी अब लिवइन में रहते हैं।

2/12

शानदार फॉयर

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक काफी आलीशान से घर में रहते हैं। कपल चार कमरों के बड़े से फ्लैट में रहते हैं। दोनों के घर की एंट्री भी काफी शानदार है। फॉयर एरिया में एक बड़ा सा झूमर लगा है।

3/12

करण और तेजा के घर का हॉल

कर्ली टेल्स ने करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के घर का हाउस टूर दिया था। करण और तेजस्वी के घर का हॉल काफी बड़ा है। वहां पर लोगों के बैठने के लिए बड़ा सा सोफा है। वहीं, सोफे के पास ही एक इनडोर प्लांट लगा है।

4/12

करण के जूतों का कलेक्शन

करण कुंद्रा ने अपने जूतों का कलेक्शन भी दिखाया है। करण के जूतों का कलेक्शन देख आप हैरान रह जाएंगे। कम से कम चार अलमारियों में करण के जूते थे। वहीं, तेजस्वी के जूते सिर्फ दो अलमारियों में थे।

5/12

डाइनिंग टेबल

हॉल में ही एक बड़ी सी डाइनिंग टेबल है। करण और तेजा के घर की डाइनिंग टेबल ब्लैक मार्बल से बनी हुई है। इसी हॉल से लगा उनका किचन है।

6/12

बालकनी में स्विमिंग पूल

करण और तेजस्वी के हॉल से ही लगी एक बड़ी सी बालकनी है। तेजस्वी ने बताया कि उसी बालकनी में एक स्विमिंग पूल है, जो जब नहीं इस्तेमाल होता है तो उसे कवर कर दिया जाता है। स्विमिंग पूल बालकनी फ्लोरिंग के नीचे है।

7/12

हर सुबह बालकनी में आती हैं तेजा

उस बालकनी में एक बड़ा सा सोफा है। उनकी बालकनी काफी खूबसूरत है। तेजस्वी ने बताया वो हर सुबह बालकनी में अपनी चाय लेकर आती हैं और वहीं बैठकर सूरज को देखते हुए पीती हैं।

8/12

बालकनी में मिनी बार

बालकनी में करण कुंद्रा ने एक मिनी बार भी बनवाया है। इस बार के साथ ही एक बड़ा सा खूबसूरत शीशा है।

9/12

बालकनी में बारबीक्यू स्टेशन

बालकनी में मिनी बार के अलावा बारबीक्यू के लिए भी जगह है। तेजा और करण ने बताया कि वो बारबीक्यू कभी इस्तेमाल नहीं हुई है।

10/12

बेडरूम

इसके बाद तेजस्वी और करण ने अपने बेडरूम का टूर दिया। करण और तेजस्वी का बेडरूम काफी सिंपल है। वहां, एक सोफा और किंग साइज बेड है। वहीं, एक सेल्फ में करण और तेजा को मिले हुए अवॉर्ड्स रखे हैं।

11/12

बेडरूम से लगी बालकनी

इसी बेडरूम से लगी एक बड़ी सी बालकनी है। उस बालकनी से समुद्र और मुंबई की सी-लिंक दिखता है। करण और तेजस्वी की बालकनी से मुंबई का काफी खूबसूरत नजारा दिखता है।

12/12

बाथटब

करण के घर में सेल्फ पर काफी सारी किताबें देखने को मिलीं। उसी सेल्फ के दरवाजे के पीछे एक छोटा सा बाथरूम है। उस बाथरूम में एक बाथटब रखा है। सेल्फ और बाथरूम का दरवाजा इस कदर एक दूसरे से जुड़े हैं कि अगर नहीं बताया जाए तो पता नहीं चले कि उस सेल्फ में एक दरवाजा है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबालकनी में स्विमिंग पूल और घर में छिपा हुआ बाथटब, बेहद शानदार है करण-तेजस्वी का घर