करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की 7 सबसे जयादा कमाई करने वाली फिल्में, रणबीर कपूर की ये मूवी है नंबर-1 पर

आज हम आपको करण जौहर की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। लिस्ट में अक्षय कुमार की तीन फिल्में शामिल हैं।

Priti KushwahaMay 28, 2026 02:43 pm IST
1/8

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की 7 सबसे जयादा कमाई करने वाली फिल्में

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इंडस्ट्री में अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। करण की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में मानी जाती है। आज हम आपको करण जौहर की टॉप 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। लिस्ट में अक्षय कुमार की तीन फिल्में शामिल हैं।

2/8

ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1-शिवा

साल 2022 में आई 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1-शिवा' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। ब्रह्मास्त्र फिल्म मुख्य किरदार शिवा (रणबीर कपूर) पर केंद्रित है, जो एक अनाथ है और जिसे दिव्य दृष्टियां प्राप्त होती हैं और अग्नि से उसका एक अनोखा रिश्ता है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की इस फैंटेसी एडवेंचर फिल्म ने शानदार 431 करोड़ रुपये की कमाई की।  आईएमडीबी पर इसे 5.6 रेटिंग मिली है।

3/8

सिम्बा

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सिम्बा' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अली खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कलाकार लीड रोल में थे।

4/8

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' साल 2023 में आई एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 355.61 करोड़ रुपये कमाए। मूवी में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी लीड रोल में हैं। आईएमडीबी पर इसे 6.5 रेटिंग मिली है।

5/8

गुड न्यूज

अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की कॉमेडी-ड्रामा 'गुड न्यूज' साल 2019 में आई थी। इस फिल्म ने 318.57 करोड़ रुपये कमाए। आईएमडीबी पर इसे 6.8 रेटिंग मिली है।

6/8

ये जवानी है दीवानी

'ये जवानी है दीवानी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर 257.23 करोड़ रुपये कमाए। मूवी में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे कलाकार थे। आईएमडीबी पर इसे 7.3 रेटिंग मिली है।

7/8

सूर्यवंशी

रणवीर सिंह स्टारर 'सूर्यवंशी' साल 2021 में रिलीज हुई थी। मूवी में इस एक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 318 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म में रणवीर के अलावा अजय देवगन, अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में थे। आईएमडीबी पर इसे 5.8 रेटिंग मिली है।

8/8

केसरी

अक्षय कुमार 'केसरी' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 249 करोड़ रुपये कमाए। आईएमडीबी पर इसे 7.4 रेटिंग मिली है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनकरण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की 7 सबसे जयादा कमाई करने वाली फिल्में, रणबीर कपूर की ये मूवी है नंबर-1 पर