1/10कपिल शर्मा कनाडा वाला कैफे सुर्खियों में है। आप उनसे जुड़ी खबरें फॉलो करते हैं तो इसकी खूबसूरत तस्वीरें जरूर देखी होंगी। इस कैफे का नाम है कैप्स कैफे और इसे उनकी पत्नी गिन्नी ने खोला है। कैफे के पिंक कोजी इंटीरियर के बाद अब इसका मेन्यू सुर्खियों में है। यहां देखें कपिल के मेन्यू की 20 डिशेज और उनके दाम...

कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के नए कैफे की ओपनिंग कनाडा में हो चुकी है। इसके इंस्टा पेज पर कई खूबसूरत तस्वीरें और कैप्स कैफे के बाहर भीड़ देखी जा सकती है। राहुल पुंज नाम के एक इन्फ्लुएंसर ने इसका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कपिल के कैफे के मेन्यू की झलक भी दिखाई दी।

मेन्यू में ब्रेकफास्ट में पैनकेक, योगर्ट बोल (ग्रनोला बोल), वॉफल्स, फोकेशिया सैंडविच, फ्रेंच टोस्ट और एवोकाडो टोस्ट दिख रहे हैं।

दाम की बात करें तो पैनकेक का दाम 13 कनेडियन डॉलर है। जो भारतीय 817.67 रुपये के बराबर है। योगर्ट बोल नाश्ते में सबसे सस्ता दिख रहा है और इसकी कीमत भारतीय रुपयों में कन्वर्ट करें तो 786.19 रुपये है।

वॉफल्स 817.67 रुपये, फोकेशिया सैंडविच 849.09 रुपये, फ्रेंच टोस्ट 849.09 रुपये और एवोकाडो टोस्ट 880.53 रुपये का है।

नाश्ते के बाद इसमें वेजी बोल के ऑप्शंस हैं। टोफू पनीर बोल की कीमत 1006.33 भारतीय रुपये। लेन्टिल्स सुपरफूड बोल की कीमत 1006.33 रुपये। किनोआ बोल की कीमत 1069.22 रुपये। मैक्सिकन बोल, ग्रीक बोल और बुरीटो ब्लिस बोल भी 1069.22 रुपये में हैं।

नूडल्स-पास्ता की बात करें तो स्पैगेटी आलियो-ओ लियो 1132.12 रुपये, शेजवॉन नूडल्स और क्लासिक पेने इसी दाम पर हैं। इंडियन स्टाइल पास्ता 1069.22 रुपये। अलफ्रेडो फेटोचीनी पास्ता भी 1069.22 रुपये। प्रिटी इन पिंक स्पैगेटी की कीमत 1132.12 रुपये है।

स्मूदी में कपिल के यहां बेरीलीशियस स्मूदी, ट्रॉपिकल ब्लश स्मूदी वगैरह हैं जिनकी कीमत 1037.77 रुपये है। कुल मिलाकर अब तक जो भी आइटम्स हैं उनमें सबकी कीमत 750 रुपये से ऊपर ही है। भारत के नजरिये से देखा जाए तो आम आदमी की पहुंच से ये मेन्यू काफी दूर है।

कैफे के डेकोरेशन की बात करें तो प्रिटी पिंक वाइब है। उनकी एक डिश का नाम भी इससे मैच कर रहा है। कई लोग लिख रहे हैं कि कपिल का कैफे सिंडरैला वाइब दे रहा है इसका नाम उनकी बेटी के नाम पर होना चाहिए था।

भारत के लोगों के कैफे थोड़ा सा महंगा भले लगे हालांकि फील और वाइब लेने के लिए वहां विजिट करने का सबका मन करेगा। Photos Credit: thekapscafe_ and Menu: Rahul Punj Instagram
