कंगना रनौत को दिलजीत दोसांझ से नहीं कोई दिक्कत, बताया क्या कभी करेंगी मुलाकात?

कंगना रनौत ने हाल ही में दिलजीत दोसांझ संग अपनी इक्वेशन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें दिलजीत से कोई दिक्कत नहीं है। कंगना ने कहा कि वो दोनों एक दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। 

Harshita PandeyJun 13, 2026 05:25 pm IST
1/8

कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ

कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता और दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आऊंगा 12 जून को साथ में रिलीज हुई हैं। दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है।

2/8

जब कंगना और दिलजीत के बीच छिड़ी थी बहस

कंगना रनौत और दिलजीत की जब भी बात होती है लोगों को साल 2020-21 का वो वक्त याद आता है जब देश में किसानों का प्रदर्शन चल रहा था और कंगना रनौत और दिलजीत सोशल मीडिया पर एक दूसरे को भला-बुरा कह रहे थे।

3/8

कंगना रनौत

अब दोनों की फिल्में साथ रिलीज होने के बीच कंगना रनौत ने दिलजीत संग अपनी इक्वेशन को लेकर बात की है। कंगना ने कहा कि उन्हें उस आदमी से कोई परेशानी नहीं है।

4/8

कंगना बोलीं- हम एक दूसरे के खिलाफ नहीं

एनडीटीवी से खास बातचीत में कंगना रनौत ने कहा, "हम एक दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। बस किसी खास घटना को लेकर हमारी राय अलग-अलग थी। मुझे उस लड़के से कोई दिक्कत नहीं है। हम लाइफ में कभी मिले भी नहीं हैं।"

5/8

क्या दिलजीत से मुलाकात करेंगी कंगना?

कंगना रनौत से आगे पूछा गया कि क्या वो कभी आगे चलकर दिलजीत से मुलाकात करेंगी? कंगना ने कहा- क्यों नहीं?

6/8

क्या दिलजीत को मैसेज करेंगी कंगना

कंगना से ये भी पूछा गया कि अगर उन्हें मैं वापस आऊंगा में दिलजीत की परफॉर्मेंस पसंद आई तो क्या वो उन्हें मैसेज करेंगी? इसपर कंगना रनौत ने कहा- ये बहुत ज्यादा हो जाएगा, नहीं?

7/8

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस

मैं वापस आऊंगा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो खबर लिखे जाने तक (शाम 4 बजे) दिलजीत की फिल्म ने भारत में 1.84 करोड़ की कमाई कर ली है।

8/8

भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस

कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता की बात करें तो उनकी फिल्म ने शाम चार बते तक जाने तक भारत में 1.72 करोड़ की कमाई कर ली है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनकंगना रनौत को दिलजीत दोसांझ से नहीं कोई दिक्कत, बताया क्या कभी करेंगी मुलाकात?