काजोल ने साल 1992 में फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद काजोल ने बाजीगर, ये दिल्लगी, करण-अर्जुन जैसी कई फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही हैं।
तान्हाजी द अनसंग हीरो जिसमें काजोल के साथ अजय देवगन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 279.60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 361 करोड़ की कमाई की थी।
दिलवाले जिसमें काजोल के साथ शाहरुख खान लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 148.42 करोड़ की कमाई की थी।
माई नेम इज खान में काजोल के साथ शाहरुख खान थे। इस फिल्म ने भारत 82 करोड़ कमाए थे।
आमिर खान और काजोल की फिल्म फना जो सुपरहिट थी, इस फिल्म ने भारत में 51.89 करोड़ की कमाई की थी।
कभी खुशी कभी गम जिसमें अमिताभ बच्चन, काजोल, शाहरुख खान, करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन लीड रोल में थे। इस फिल्म ने भारत में 54.86 करोड़ की कमाई की थी।
कुछ कुछ होता है शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म में से एक थी। इस फिल्म ने भारत में 46.28 करोड़ की कमाई की थी।
इसके बाद आती है करण अर्जुन फिल्म जिसमें ना सिर्फ शाहरुख, काजोल बल्कि सलमान खान भी थे। इस फिल्म ने भारत में 25 करोड़ की कमाई की थी।
इश्क फिल्म यह भी काजोल की हिट फिल्म में से एक है। इस फिल्म ने भारत में 24.8 करोड़ की कमाई की थी।
प्यार तो होना ही था अजय देवगन और काजोल की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म ने भारत में 21 करोड़ की कमाई की थी।
शाहरुख और काजोल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने भारत में 53 करोड़ की कमाई की थी।