Hindi Newsफोटोमनोरंजनमौत से दो दिन पहले काजोल के पिता ने सलमान खान से की थी ये डिमांड, कहा था- 'मैं कुछ दिनों में...'

मौत से दो दिन पहले काजोल के पिता ने सलमान खान से की थी ये डिमांड, कहा था- 'मैं कुछ दिनों में...'

काजोल के पिता ने एक बार सलमान खान से एक खास चीज की डिमांड की थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि यो डिमांड उनके पिता ने मरने से ठीक दो दिन पहले की थी।

Priti KushwahaOct 18, 2025 01:48 pm IST
1/7

मौत से दो दिन पहले काजोल के पिता ने सलमान से की थी ये डिमांड

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। काजोल ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। काजोल ने शाहरुख खान से लेकर आमिर खान और सलमान खान तक सभी स्टार्स संग स्क्रीन शेयर किया है और हिट दिए हैं।

2/7

काजोल के पिता ने रखी थी ये डिमांड

लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल के पिता ने एक बार सलमान खान से एक खास चीज की डिमांड की थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि यो डिमांड उनके पिता ने मरने से ठीक दो दिन पहले की थी।

3/7

टू मच फन विद काजोल एंड ट्विंकल

दरअसल, कुछ दिनों पहले काजोल और ट्विंकल खन्ना के फेमस शो 'टू मच' में खुद एक्ट्रेस ने अपने पिता शोमू मुखर्जी की आखिरी डिमांड का खुलासा किया। शो के दौरान शो में पहुंचे सलमान ने काजोल के पिता शोमू संग अपनी यादें ताजा की।

4/7

कोजोल के पिता के थे करीब

सलमान ने बताया, 'उनके पिता और हम बहुत करीब थे। वह सप्ताह में लगभग दो बार घर आते थे। वह अपने निधन से ठीक दो दिन पहले आए और हमेशा की तरह अपनी लुंगी पहने हुए थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और बहुत कठिन समय से गुजर रहे थे।'

5/7

शोमू द ने की थी ड्रिंक की डिमांड

सलमान ने आगे बताया, 'शोमू दा ने कहा कि यार एक ड्रिंक पिला दे। मैंने उन्हें मना कर दिया कि शोमू दा नहीं। लेकिन उन्होंने जिद की और कहा कि मैं कुछ दिनों में जा रहा हूं। एक मेरे को पिला दे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं।'

6/7

सलमान हो गए थे इमोशनल

सलमान ने बताया, 'उन्होंने फिर मुझे कहा कि पिला यार। फिर मैंने उनके लिए ड्रिंक बनाई और दो दिन बात उनकी मौत हो गई।' सलमान ने जब ये किस्सा शेयर किया तो काजोल इमोशनल हो गईं थीं।'

7/7

ऑनस्क्रीन हिट थी जोड़ी

आपको बता दें कि काजोल ने सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी पसंद की जाती है।