कादर खान ने लिखी थीं अमिताभ बच्चन के करियर की ये 7 बेस्ट फिल्में, एक फिल्म के सीन ने तो कर दिया था इमोशनल

बॉलीवुड एक्टर कादर खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि महानायक अमिताभ की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी कादर खान ने ही लिखी है। अमिताभ के मुंह से निकले फिल्मों के डायलॉग कादर खान की कलम से निकले थे। 

Usha ShrivasMar 16, 2026 01:48 pm IST
1/8

कादर खान ने लिखी अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों की कहानी

कादर खान फिल्मों में एक्टिंग के साथ स्क्रीनराइटिंग, कहानी लेखन और कई जबरदस्त फिल्मों के डायलॉग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अमिताभ बच्चन की इन सफल फिल्मों की कहानी लिखी थी।

2/8

खून पसीना

1977 में आई अमिताभ बच्चन, रेखा और विनोद खन्ना की फिल्म खून पसीना बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के लिए स्क्रीनराइटिंग, कहानी लेखन का काम एक्टर कादर खान ने किया था।

3/8

मुकद्दर का सिकंदर

1978 में आई अमिताभ बच्चन के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मुकद्दर का सिकंदर अपने दमदार डायलॉग और कहानी के लिए याद की जाती है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा, राखी और विनोद खन्ना जैसे एक्टर्स थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 1 करोड़ में बनी इस फिल्म में 25 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया था। इस फिल्म की कहानी कादर खान की कलम से निकली थी।

4/8

सुहाग

अमिताभ बच्चन की फिल्म सुहाग आज भी ऑडियंस को याद है। इस फिल्म में भी उनके साथ रेखा थीं। परवीन बाबी और शशि कपूर लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही। कहानी कादर खान ने लिखी थी।

5/8

नसीब

अमिताभ बच्चन की फिल्म नसीब भी जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, ऋषि कपूर लीड में थे। फिल्म की कहानी कादर खान ने लिखी थी। आज भी फिल्म के गाने सुपरहिट हैं।

6/8

याराना

अमिताभ बच्चन और अमजद खान की दोस्ती पर बनी फिल्म याराना तो याद ही होगी। इस फिल्म को विजय कॉल, ज्ञानदेब अग्निहोत्री के साथ मिलकर कादर खान ने लिखा था। फिल्म जबरदस्त हिट हुई।

7/8

लावारिस

1981 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म लावारिस की कहानी भी कादर खान ने लिखी थी। इस फिल्म में जीनत अमान, राखी, अमजद खान लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस छा गई थी। गाने खूब पसंद किए गए।

8/8

शराबी

प्रकाश मेहरा के डायरेक्शन में बनी अमिताभ बच्चन जया प्रदा की फिल्म शराबी ऑडियंस के बीच पॉपुलर हुई थी। इस फिल्म की कहानी कादर खान ने लिखी थी। कादर खान की लिखी हर फिल्म में एक अलग ही इमोशन नजर आता है। डायलॉग में इतना दम होता है कि ऐसा लगता है कि हीरो एक्टिंग नहीं कर रहा है, सच बोल रहा है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनकादर खान ने लिखी थीं अमिताभ बच्चन के करियर की ये 7 बेस्ट फिल्में, एक फिल्म के सीन ने तो कर दिया था इमोशनल