कभी अलविदा ना कहना पर बन रही वेब सीरीज, करण जौहर ने कहा- जल्द होगी रिलीज

करण जौहर की डायरेक्टर की हुई फिल्म कभी अलविदा ना कहना अब वेब सीरीज बनकर रिलीज होने वाली है। करण जौहर ने खुद इस बात को कन्फर्म किया है।

Sushmeeta SemwalApr 26, 2026 12:19 am IST
1/8

कभी अलविदा ना कहना

साल 2006 में आई कभी अलविदा ना कहना है तो आप सबने शायद देखी ही होगी। उस वक्त के हिसाब से यह काफी बोल्ड सब्जेक्ट पर फिल्म बनी थी जैसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, अनहैप्पी वेडिंग। कई लोगों ने तो इसका विरोध भी किया था। लेकिन बाद में इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

2/8

20 साल बाद फिल्म लेकर आ रहे

अब 20 साल बाद करण जौहर इस फिल्म को वापस लेकर आ रहे हैं, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। वह एक सीरीज के तौर पर फिल्म को लेकर आ रहे हैं। करण ने लिखा, हम इसे एक लंबी सीरीज के तौर पर ला रहे हैं। इस फिल्म के रूट्स 2006 के हैं। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब लोगों के ओपीनियन डिवाइड हो गए थे।

3/8

लोगों ने किया था विरोध

करण ने आगे कहा, 'कई लोगों ने मुझे उस वक्त कहा कि क्या तुम बीमार हो जो तुम बेवफाई को सही बताना चाहते हो। इस पर मैंने कहा था, आप लोग उसे कैसे जस्टिफाई करोगे जो पहले से है।'

4/8

लंबी सीरीज बनाएंगे

करण ने आगे कहा कि वह अभी कई ओटीटी प्लेटफॉर्म से बात कर रहे हैं फिल्म को कैसे लंबी वेब सीरीज बनाएं। वह बोले, ये तो कन्फर्म है हम सीरीज प्रोड्यूस करेंगे। यह लंबे शो फॉर्म के तौर पर होगा किसी प्लेटफॉर्म पर। इससे ज्यादा डिटेल मैं नहीं दे सकता हूं।

5/8

करण ने डायरेक्ट की थी फिल्म

बता दें कि कभी अलविदा ना कहना साल 2006 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था और धर्मा प्रोडक्शन से यह प्रोड्यूस हुई थी।

6/8

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। वहीं अमिताभ बच्चन और किरण खेर का स्पेशल अपीयरेंस था।

7/8

फिल्म का कलेक्शन

इस फिल्म ने भारत में 45 करोड़ और वर्ल्डवाइड 110 करोड़ की कमाई की थी।

8/8

करण कम करते हैं अब फिल्म डायरेक्ट

करण वैसे अब फिल्में कम डायरेक्ट करते हैं। लास्ट उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी डायरेक्ट की थी जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इससे पहले उन्होंने 2019 में घोस्ट स्टोरीज की एक शॉर्ट सीरीज को डायरेक्ट किया था।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनकभी अलविदा ना कहना पर बन रही वेब सीरीज, करण जौहर ने कहा- जल्द होगी रिलीज