टीवी की इस स्टार ने शादी में झेली मारपीट, पिता ने जबरदस्ती करवाया था 11 साल बड़े लड़के से निकाह

1996 में आए शो जस्ट मोहब्बत से फेमस हुई एक्ट्रेस ने अपनी शादी में काफी मेंटल और फिजिकल अब्यूज झेला। उनके पिता ने उनकी शादी जबरदस्ती एक 11 साल बड़े लड़के से करा दी थी। 

Harshita PandeyJun 10, 2026 04:13 pm IST
1/15

एक्ट्रेस ने शादी में झेली मारपीट

आद हम आपको एक ऐसी टीवी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं जो 90 के दौर की एक बड़ी स्टार थीं। हालांकि, बाद में इस एक्ट्रेस को एक्टिंग छोड़नी पड़ी। इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में मारपीट और मेंटल अब्यूज झेला।

2/15

जस्ट मोहब्बत से फेमस हुई थीं अलीफिया

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम है अलीफिया कपाड़िया। अलीफिया साल 1996 में आए शो जस्ट मोहब्बत से काफी फेमस हुई थीं। इसके बाद अलीफिया को सतरंगी ससुराल, बड़े अच्छे लगते हैं और सीआईडी जैसे शोज में देखा गया।

3/15

पिता ने जबरदस्ती कराई थी शादी

सिद्धार्थ कनन से खास बातचीत में अलीफिया ने अपनी शादी में झेले गए मेंटल अब्यूज और मारपीट को लेकर बात की। अलीफिया ने बताया कि उनके पिता ने उनकी शादी जबरदस्ती कराई थी।

4/15

पिता की वजह से एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम

अलीफिया अपने पिता के सुझाव से ही एक्टिंग के करियर में आईं। एक्टिंग की दुनिया से जुड़ने के बाद भी उनके पिता काफी स्ट्रिक्ट थे। वो अलीफिया को किसी भी लड़के से बात नहीं करने देते थे।

5/15

पिता को पता चली अफेयर की बात

अलीफिया जब 18 साल की थीं तो उन्हें एक सिख लड़के से प्यार हो गया था। अलीफिया के पिता को ये बात लड़के के पिता से ही पता चली।

6/15

लड़के के पिता ने की अलीफिया के पिता से बात

अलीफिया बताती हैं कि वो लड़का मध्य प्रदेश के एक पावरफुल परिवार से आता था। उस लड़के के पिता ने एक दिन अलीफिया के पिता को फोन किया। उन्होंने अलीफिया के पिता से कहा कि क्या आपको पता है आपकी बेटी हमारे बेटे के घर पड़ी रहती है? आपको पता है कि इनका अफेयर कितने महीनों से चल रहा है? आपकी बेटी के लिए मेरे घर में कोई जगह नहीं है। आप अपनी बेटी को समझा दो, वरना अच्छा नहीं होगा।

7/15

अलीफिया को पड़ा था थप्पड़

अलीफिया के पिता ये बातें सुनकर काफी गुस्से में आ गए थे। अलीफिया अपने कमरे में सो रही थीं कि तभी उनके पिता वहां पहुंच गए और अलीफिया को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अलीफिया कहती हैं कि उनके पिता टूट गए थे क्योंकि उनके पिता ने उन्हें कभी लड़कों से बात करने तक की इजाजत नहीं थी।

8/15

पिता ने कराई शादी

घर में अफेयर का पता चलने के बाद अलीफिया के पिता ने तय किया कि वो उनकी शादी करवा देंगे। अलीफिया के पिता ने दुबई के एक आदमी से, जो अलीफिया से 11 साल बड़ा था, उससे उनकी शादी करा दी।

9/15

फैमिली प्रेशर में की शादी

अलीफिया ने बताया कि उस वक्त न तो वो शादी करना चाहती थीं, न वो लड़का शादी करना चाहता था। पर परिवार के प्रेशर की वजह से दोनों को शादी करनी पड़ी। अलीफिया शादी के बाद उस लड़के और उसके परिवार के साथ दुबई चली गईं। अलीफिया ने इसके बाद बताया कि उन्होंने अपनी शादी में क्या-क्या झेला।

10/15

ससुरालवालों से अलग रहना चाहती थीं अलीफिया

सिद्धार्थ कनन ने अलीफिया से पूछा उनकी शादी में होने वाले फिजिकल और मेंटल अब्यूज के बारे में सवाल किया। अलीफिया ने बताया कि उनके पति का गुस्सा बहुत गंदा था। वो गुस्से में मारपीट करते थे। कोई भी चीज उठाकर मार देते थे। उन्होंने काफी सालों तक पति का ये बर्ताव झेला, फिर एक दिन उन्होंने अपने पति से कहा कि वो ससुरालवालों के साथ नहीं रहना चाहती हैं। वो अपनी बच्ची और पति के साथ अलग रहना चाहती हैं।

11/15

दूसरे घर में जाकर रहने लगी थीं अलीफिया

अलीफिया ने दुबई में ही एक दूसरा घर देखा। वहां, वो अपनी बच्चों को लेकर चली गईं। 6 महीने तक उनके पति वहां उस घर में नहीं आए। वो अपनी मां के घर में ही रहते थे। अलीफिया ने कहा कि वो एक अलग टाइप का मेंटल टॉर्चर था। अलीफिया ने कहा कि वो चाहती थीं कि उनके बच्चे को पिता का प्यार मिले। इसलिए भी वो लंबे वक्त तक अपने पति से तलाक नहीं ले पाईं।

12/15

नौकरी करना चाहती थीं अलीफिया

अलीफिया जब अपने पति के साथ अलग घर में शिफ्ट हुईं तो उन्होंने कहा कि अब उनके बच्चे स्कूल जाने लगे थे। उनकी बेटी बड़े स्कूल जा रही थी। वहीं, बेटा प्ले स्कूल जाता था। ऐसे में घर का काम करने के बाद उनके पास कुछ वक्त बचता था। अलीफिया पार्ट टाइम नौकरी करना चाहती थीं। उन्होंने जब अपने पति से नौकरी के बारे में इजाजत लेनी चाही तो पति ने साफ मना कर दिया, लेकिन फिर भी अलीफिया ने कहा कि वो पार्ट टाइम नौकरी करेंगी। उनके पति ने जवाब में कहा हां देखते हैं।

13/15

जब अलीफिया ने किया पति से दूर होने का फैसला

इसके बाद अलीफिया जिस दिन इंटरव्यू के लिए जा रही थीं, उस दिन कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने तय कर लिया कि वो अब अपने पति के साथ नहीं रह सकती हैं। अलीफिया इंटरव्यू पर जाने के लिए अपने कपड़े प्रेस कर रही थीं कि तभी उनके पति ने ये देखा और वो गुस्से में आगबबूला हो गए। उनके पति ने उन्हें फिजिकली असॉल्ट किया।

14/15

पुलिस स्टेशन पहुंचीं अलीफिया

अलीफिया ने जब सोचा कि वो भारत वापस आ जाएंगी तो उनके पति ने उनका पासपोर्ट रख लिया। इसके बाद अलीफिया ने इंडियन एंबेसी से मदद मांगी। अपना मेडिकल टेस्ट कराया और पुलिस थाने गईं। अलीफिया को ढूंढते-ढूंढते उनके पति पुलिस थाने भी पहुंच गए।

15/15

पति को मिली बच्चों की कस्टडी

पुलिस स्टेशन में अलीफिया के पति ने उनपर भद्दे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अलीफिया शराब पीती हैं, उन्हें खराब कैरेक्टर की औरत बताया। हालांकि, पुलिस ने साफ किया अलीफिया ने अपनी मेडिकल रिपोर्ट जमा की है। पुलिस में शिकायत के बाद उनके पति ने उनका पासपोर्ट उन्हें लौटाया और अलीफिया करीब 10 साल बाद भारत लौट पाईं। अलीफिया अपने बच्चों के साथ भारत लौटी थीं। अलीफिया के बच्चे अब उनके साथ नहीं रहते हैं। उनके पति ने कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी। वो केस करीब 12 साल तक चला जिसके बाद बच्चों की कस्टडी अलीफिया के पति को मिल गई।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनटीवी की इस स्टार ने शादी में झेली मारपीट, पिता ने जबरदस्ती करवाया था 11 साल बड़े लड़के से निकाह