नहीं पता होंगे जूनियर एनटीआर के ये 7 हिडेन टैलेंट, जानिए क्या है साउथ के सुपरस्टार का असली नाम

Junior NTR Birthday: साउथ के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर आज एक इंटरनेशनल सेलेब्रिटी हैं। हालांकि आज भी दुनिया उन्हें उतनी अच्छी तरह नहीं जानती। क्या आपको पता है कि जूनियर एनटीआर के नाम में NTR का क्या मतलब है? चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

Puneet ParasharMay 20, 2026 08:37 am IST
1/8

जूनियर एनटीआर के बारे में नहीं पता होंगी ये 7 बातें

साउथ के सुपरस्टार एक्टर जूनियर एनटीआर आज बुधवार को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजामौली की फिल्म RRR के बाद जूनियर एनटीआर नेशनल फेम बन गए थे। हालांकि साउथ में उनकी लोकप्रियता शुरू से ही काफी ज्यादा रही है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे जूनियर एनटीआर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें, जो आपको शायद ही पहले पता रही होंगी।

2/8

जूनियर एनटीआर का असली नाम

कम लोग जानते हैं कि जूनियर एनटीआर का असली नाम तारक रामाराव है। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु सिनेमा के भगवान कहे जाने वाले एन. टी. रामाराव (NTR) के पोते हैं।

3/8

बतौर चाइल्ड एक्टर जीता नेशनल अवॉर्ड

जूनियर एनटीआर ने एक्टिंग की दुनिया में अपना सफर बहुत कम उम्र में ही शुरू कर दिया था। साल 1997 में आई धार्मिक फिल्म 'रामायणम' में उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने उन्होंने बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

4/8

सबसे कम उम्र में सुपरस्टारडम

जूनियर एनटीआर ने इंडस्ट्री में बतौर लीड हीरो अपनी शुरुआत साल 2001 में की थी। वह पहली बार फिल्म 'स्टूडेंट नंबर 1' में बतौर लीड हीरो नजर आए थे। इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म 'सिम्हाद्री' जिसने साउथ सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। जब जूनियर एनटीआर ये सब कमाल कर रहे थे, तब उनकी उम्र सिर्फ 20 साल थी।

5/8

जूनियर एनटीआर का यह टैलेंट पता है?

कम लोग जानते हैं कि जूनियर एनटीआर सिर्फ एक्टिंग में ही मास्टर नहीं हैं। वह एक क्लासिकल कुचिपुड़ी डांसर हैं और उन्होंने बचपन में इसके कई स्टेज शो किए हैं। जूनियर एनटीआर को भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन डांसर्स में गिना माना जाता है। अब आप समझ पाए कि RRR के नाटु नाटु सॉन्ग में वो एनर्जी कहां से आई थी।

6/8

ऑस्कर के लिए गई थी फिल्म

राजामौली के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR अपने गाने की वजह से ऑस्कर के लिए गई थी। फिल्म के गाने 'नाटु नाटु' में राम चरण के साथ उनके डांस ने भी ऑस्कर जीता।

7/8

यहीं नहीं थमता हिडेन टैलेंट

जूनियर एनटीआर सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करते, बल्कि वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में कई सुपरहिट गाने गाए हैं।

8/8

होस्ट की कुर्सी भी संभाल चुके हैं

एक्टिंग और सिंगिंग के बाद जैसे शायद कुछ करना बाकी रह गया था। जूनियर एनटीआर ने बतौर होस्ट भी बहुत अच्छा काम किया है। रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' (तेलुगू) और 'कौन बनेगा करोड़पति' के तेलुगु वर्जन को उन्होंने होस्ट किया था। इन दोनों ही शोज को दमदार टीआरपी मिली।

Hindi Newsफोटोमनोरंजननहीं पता होंगे जूनियर एनटीआर के ये 7 हिडेन टैलेंट, जानिए क्या है साउथ के सुपरस्टार का असली नाम