जॉन अब्राहम ने साल 2003 में फिल्म जिस्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने धूम, काल, गरम मसाला, दोस्ताना जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम भी मचाई है। चलिए बताते हैं उनकी 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
इस लिस्ट में नंबर 1 पर है फिल्म पठान। पठान में जॉन के साथ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण भी थे। इस फिल्म ने भारत में 543 करोड़ कमाए थे।
दूसरे नंबर पर है फिल्म हाउसफुल 2 जिसने भारत में 112 करोड़ कमाए थे।
तीसरे नंबर पर आती है फिल्म रेस 2 जिसने भारत में 101.45 करोड़ कमाए थे।
साल 2019 में रिलीज हुई बाटला हाउस ने भारत में 99.24 करोड़ की कमाई कर ली है।
इसके बाद आती है वेलकम बैक फिल्म जिसने भारत में 96.55 करोड़ कमाए थे।
छठे नंबर पर आती है सत्यमेव जयते फिल्म जिसने भारत में 90 करोड़ कमाए थे।
सातवें नंबर पर फिल्म है ढिशूम जिसमें वरुण धवन भी थे जॉन के साथ। इस फिल्म ने भारत में 70 करोड़ कमा लिए थे।
परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरान फिल्म ने भारत में 65 करोड़ कमाए थे।
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म शूटआउट एट वडाला ने भारत में 58 करोड़ कमाए थे।
जॉन अब्राहम की सक्सेसफुल फिल्मों में से एक धूम इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। फिल्म ने भारत में 46.5 करोड़ कमाए थे।