
जिस ओटीटी प्लेटफॉर्म को भारत ने खुली बाहों से स्वीकार किया है, उस लिस्ट में सबसे ऊपर हॉटस्टार का नाम आता है। क्रिकेट के दीवानों से लेकर सीरियल देखने वालों तक, और फिल्मों के शौकीनों से लेकर मार्वल के जबरा फैन्स तक, जियो हॉटस्टार ओटीटी के मामले में भारतीय दर्शकों की पहली पसंद है। इस हफ्ते इंडियन्स इस प्लेटफॉर्म पर क्या कॉन्टेंट एन्जॉय कर रहे हैं? चलिए जानते हैं टॉप 7 की लिस्ट।

2/8तो कहानी दो दोस्तों की है जिनके स्वभाव और सोच में जमीन आसमान का फर्क है, लेकिन जब वो साथ होते हैं तो हर मुश्किल का हल निकाल लेते हैं। इस बार उन्हें डाटा से जुड़ी एक जंग जीतनी है। यह शो इस हफ्ते टॉप 7 की लिस्ट में नंबर वन पर है।

3/8रियलिटी शोड के दीवानों ने इस शो को लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंचा दिया है। बीते कई हफ्ते से यह हल्का फुल्का कॉमेडी शो टॉप 7 की लिस्ट में लगातार बना हुआ है।

4/8अगर रोमांस और ड्रामा से लबरेज फिल्में देख-देखकर पक चुके हैं, तो देखिए कि प्यार में हार मिलने पर नफरत में कोई किस हद तक जा सकता है। जियो हॉटस्टार की यह ऑरिजनल सीरीज टॉप 7 की लिस्ट में नंबर 3 पर है।

5/8रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर-2 अभी तक ओटीटी पर धमाल मचा रही है, अगर आपने यह मूवी अभी तक नहीं देखी है तो यही वक्त है। टॉप 7 की लिस्ट में यह नंबर 4 पर काबिज है।

6/8अगर हॉरर और रोमांच से लबरेज कुछ देखना चाहते हैं तो यह मूवी आपके लिए है। कहानी बचपन के चार दोस्तों की है, जो भूतिया जगहों और फर्जी पैरानॉर्मल एक्टिविटीज की पोल खोलते हैं, लेकिन फिर कुछ ऐसा केस उनके सामने आता है, जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर देगा।

7/8कहानी कर्जे में डूबे एक सर्विस बॉय की है, जो समंदर किनारे मौजूद एक आलीशान रिजॉर्ट को चुनौती देने खड़ा है। लेकिन पीछे की कहानी क्या है? और क्या वह अपनी यह लड़ाई जीत पाएगा?

8/8यह कहानी इमोशन्स और एक्शन से लबरेज है। कहानी एक ऐसे बेटे की है, जो कभी IPS ऑफिसर था, लेकिन अब गैंग्सटर बन चुका है। वह जी जान से अपनी पुलिस ऑफिसर मां को एक खूंखार आतंकवादी से बचाने में जुटा है, जो उसकी जान लेना चाहता है।
