
जियो हॉटस्टार पर आज यानी 17 अप्रैल को कौन सी फिल्में और सीरीज टॉप 10 में ट्रेंड कर रही हैं इसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में रियलिटी शो से लेकर हॉलीवुड की फिल्मे शामिल है।

2/11लिस्ट में पहले नंबर पर कलर्स का रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स है। भारती सिंह शो को होस्ट करती हैं। शो का तीसरा सीजन चल रहा है। हर शनिवार और रविवार शो का नया एपिसोड आता है।

3/11लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शो के नए एपिसोड आते हैं। शो अब फिनाले की ओर बढ़ रहा है।

4/11लिस्ट में तीसरे नंबर पर मलयालम भाषा की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म संभवम अध्याय ओन्नू है। ये फिल्म हिंदी भाषा में आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म 6 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

5/11लिस्ट में चौथे नंबर पर हिंदी ड्रामा वेब सीरीज चिरैया है। यह सीरीज मैरिटल रेप जैसे सोशल मुद्दे पर आधारित है। शो की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है।

6/11लिस्ट में 5वें नंबर पर राजश्री प्रोडक्शन्स की रोमांटिक वेब सीरीज संगमरमर है। हर गुरुवार को सीरीज के तीन नए एपिसोड आते हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है।

7/11लिस्ट में छठे नंबर पर तमिल थ्रिलर सीरीज कट्टान है। 27 मार्च को सीरीज हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है।

8/11लिस्ट में 7वें नंबर पर कन्नड़ भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म भैरथी रानागल है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है। फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी।

9/11लिस्ट में 8वें नंबर पर अमेरिकी एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म जुमांजी वेलकम टू द जंगल है। फिल्म अमेरिका में साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है।

10/11लिस्ट में 9वें नंबर पर कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 है। फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.7 है।

11/11लिस्ट में 10वें नंबर पर ब्रिटिश टीनएज ड्रामा हाऊ टू हैव सेक्स है। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।
