जियो हॉटस्टार पर हिंदी में देखिए अब तक की बेस्ट 7 वेब सीरीज, दिमाग हिल जाएगा, शानदार है IMDB रेटिंग

जियो हॉटस्टार पर ये जबरदस्त 7 सीरीज अवेलेबल हैं जो आपका दिमाग हिला देंगी। शानदार IMDB रेटिंग के साथ इन सीरीज को आप हिंदी में भी देख सकते हैं। इन सीरीज को देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। किरदार, एक्टर्स की परफॉरमेंस आपको सीट से बांधे रखने के लिए काफी है। 

Usha ShrivasMay 19, 2026 09:11 pm IST
1/8

जियो हॉटस्टार  की ये हैं बेस्ट 7 सीरीज

ये हैं जियो हॉटस्टार हिंदी में अवेलेबल हैं ये बेस्ट 7 सीरीज। आपका दिमाग हिलने वाला है। इन सीरीज की IMDB रेटिंग शानदार है।

2/8

स्केलेटन क्रू

स्केलेटन क्रू नाम की सीरीज एक अलग दुनिया के लोगों पर बेस्ड है। एलियन जैसे दिखने वाले ये किरदार गैलेक्सी पर अपना घर भूल गए हैं। इस सीरीज के हर एपिसोड में आपको कुछ मजेदार देखने को मिलगा। ये सीरीज आप हिंदी में जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। IMDb पर 7 की रेटिंग मिली है।

3/8

बेस्ड ऑन ए ट्रू स्टोरी

बेस्ड ऑन ए ट्रू स्टोरी साल 2023 में आई इस फन सीरीज में दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। कहानी एक सीरियल किलर के इर्दगिर्द है जिससे एक तंगहाली में जी रहा कपल पैसे बनाना चाहता है। ये एक डार्क कॉमेडी है जो खूब एंटरटेन करेगी। IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।

4/8

द वाइट लोटस

द वाइट लोटस सीजन 3 वैसे तो इस सीरीज के सभी सीजन जबरदस्त हिट हुए हैं। लेकिन तीसरा सीजन खास है। इस सीजन में होटल में रह रहे सभी लोगों की अलग कहानी है और यही सीरीज को आगे बढ़ाते हैं। IMDb पर 8 की रेटिंग मिली है।

5/8

द ऑफर

अगर आपको द गॉड फादर फिल्म पसंद आई थी तो ये सीरीज उसी से जुड़ी हुई है। प्रोड्यूसर पर बेस्ड है कि कैसे वो मूवी बनाई गई थी। ये सीरीज साल 2022 में आई थी। इसका हर एपिसोड आपको सीट से बांधे रखेगा। IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है।

6/8

द डे ऑफ़ द जैकल

2024 में आई है इस सीरीज को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अगर आपको दिमाग लगाने वाली सीरीज पसंद है तो ये जरूर देख डालिए। IMDB पर भी इस सीरीज को शानदार रेटिंग मिली हुई है। IMDb पर 8.1 की रेटिंग मिली है।

7/8

द पेंग्विन

ये सीरीज DC कॉमिक सुपरविलेन पर बेस्ड है। ये बैटमैन का स्पिन ऑफ है जिसे ऑडियंस ने पसंद किया था। IMDb पर 8.6 की रेटिंग मिली है।

8/8

डेयर डेविल बोर्न अगेन

इस सीरीज के सभी एपिसोड आपको सीट से बंधे रखेंगे। इस सीरीज के पहले भी सीजन है लेकिन तीनों की अलग कहानी है तो जरूरी नहीं कि पहले सीजन देखे जाए। ये सीरीज मजेदार है आपको पसंद आएगी। IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजियो हॉटस्टार पर हिंदी में देखिए अब तक की बेस्ट 7 वेब सीरीज, दिमाग हिल जाएगा, शानदार है IMDB रेटिंग