जियो हॉटस्टार की इन 7 शानदार वेब सीरीज की कहानी उड़ा देगी होश, एक है मास्टर पीस, IMDB पर मिली है शानदार रेटिंग

जियो हॉटस्टार पर शानदार वेब सीरीज की बाढ़ आई हुई है। कुछ ऐसी वेब सीरीज हैं जो आपको सीट से हिलने नहीं देंगी। साइंस फिक्शन से लेकर ड्रामा से भरपूर ये 7 वेब सीरीज आपको देख डालनी चाहिए। एक तो है मास्टर पीस। ऐसी सीरीज दोबारा नहीं बनाई जा सकती। IMDb पर मिली है 8 से ऊपर की रेटिंग। 

Usha ShrivasJun 08, 2026 04:57 pm IST
1/8

जियो हॉटस्टार की शानदार 7 वेबसीरीज

जियो हॉटस्टार की शानदार 7 वेबसीरीज आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए। इन सीरीज की कहानी आपको हैरान कर देगी। IMDb पर मिली है शानदार रेटिंग।

2/8

एलियन अर्थ

जिन लोगों को भी दूसरी दुनिया और एलियन के बारे में जानने में रूचि है और उनसे जुड़ी फिल्में-सीरीज पसंद आती है तो ये सीरीज उन्हीं के लिए है। ये सीरीज साल 2025 में आई थी। इसमें दिखाया जाता है कि अर्थ के पास एक स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो जा है। कहानी मजेदार और सीट से बांधे रखती है। इस सीरीज को हिंदी में भी देखा जा सकता है। IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है।

3/8

Dutton Ranch 

अगर आपने येलो स्टोन सीरीज देखी हैं ये भी आपको पसंद आएगी। इस सीरीज का नाम है Dutton Ranch। सीरीज की कहानी एक ऐसी घटना की है जिसमें सीरीज के हीरोज का सब कुछ खत्म हो जाता है। वो फिर से नए तरीके से जीवन जीने की कोशिश करते हैं। इसमें एक मर्डर हो जाता है और फिर एक बीमारी फैल जाती है। एक के बाद एक घटनाओं वाली ये सीरीज ऑडियंस को पसंद आई थी। IMDB पर इस सीरीज को सबसे ज्यादा 8.4 की रेटिंग मिली है।

4/8

द मैनीप्यूलेटेड

जिओ हॉटस्टार पर साल 2025 की एक शानदार वेब सीरीज अवेलेबल है। इसका नाम है द मैनीप्यूलेटेड। सीरीज की कहानी एक साधारण से डिलीवरी बॉय की होती है जिसे साजिश करके एक मर्डर में फंसा दिया जाता है। ये सीरीज देखने के बाद आपको जबरदस्त एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है। IMDb पर इस सीरीज को 7.7 की रेटिंग मिली हुई है।

5/8

1923

येलो स्टोन की एक स्पिन ऑफ सीरीज है जिसका नाम है 1923। इस सीरीज की कहानी 1923 के अमेरिका की है जब माहौल एक युद्ध की तरह था। एक स्टेट से दूसरे स्टेट तक जाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ता था। ये कहानी एकदम अलग है और आपको सीट से उठने नहीं देती। IMDB पर इस सीरीज को 8.3 की रेटिंग मिली है।

6/8

सील टीम

अगर आपको सील से जुड़ा कंटेंट पसंद है तो ये सीरीज आपके लिए है। साल 2017 से 2024 तक के समय में आई ये सीरीज नेवी सील्स पर बेस्ड है। इस सीरीज में सील के मिशन को ही नहीं बल्कि उनके निजी जीवन को भी दिखाया गया है। IMDB पर इस सीरीज को 7.9 की रेटिंग मिली

7/8

द मैडिसन

एक बहुत ही खास वेब सीरीज है जो आपको जरूर पसंद आएगी। इसका नाम है द मैडिसन, जो इस साल 2026 में आई थी। इस सीरीज की कहानी एक परिवार की है जो न्यूयॉर्क से पहाड़ों वाले गांव में रहने जाते हैं। इसके पूछे के जो कारण हैं वो आपको हैरान करते हैं। इसमें सिर्फ 6 एपिसोड है और IMDB पर इस सीरीज को 7.8 की रेटिंग मिली है।

8/8

प्रिजन ब्रेक

प्रिजन ब्रेक ये सीरीज एक मास्टर पीस है। वैसे तो इसके दोनों सीजन खास है। लेकिन दूसरा सीजन आपकी उम्मीदों से ज्यादा अच्छा निकलेगा। कहानी दो भाइयों की है। सीरीज में दिखया गया है कि एक आदमी को कुछ लोगों ने झूठे आरोपों में फंसा दिया है और उसे जेल में बंद कर दिया गया है। इस बीच उसके छोटे भाई की एंट्री होती है। और वो अपने भाई को बचाने के लिए जो भी कुछ करता है, वो शानदार है। इस सीरीज को IMDB पर इस सीरीज को 8.3 की रेटिंग मिली है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनजियो हॉटस्टार की इन 7 शानदार वेब सीरीज की कहानी उड़ा देगी होश, एक है मास्टर पीस, IMDB पर मिली है शानदार रेटिंग