
जियो हॉटस्टार पर हाल ही में 12 बॉलीवुड फिल्में डाली गई हैं। इन फिल्मों में बॉलीवुड की पुरानी फिल्में शामिल हैं। हम साथ-साथ हैं से लेकर आई एम कलाम जैसी फिल्में आप वीकेंड पर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं।

2/13ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म मॉडल जसिका लाल की हत्या पर आधारित फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है।

3/13लिस्ट में दूसरी फिल्म इरफान खान की फिल्म द लंचबॉक्स है। फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। द लंचबॉक्स एक बेहद खूबसूरत लवस्टोरी फिल्म है।

4/13लिस्ट में तीसरी फिल्म है साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म दिल कबड्डी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

5/13लिस्ट में चौथी फिल्म है साल 2008 में रिलीज हुई मेरे बाप पहले आप। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.6 है। एक बेटा अपने पिता को उसके बचपन के प्यार से मिलाने का प्लान करता है।

6/13लिस्ट में 5वें नंबर पर है 2007 में रिलीज हुई फिल्म दस कहानियां। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.7 है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, शबाना आजमी, मनोज बाजपेयी और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए थे।

7/13लिस्ट में छठे नंबर पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

8/13लिस्ट में 7वें नंबर पर शाहिद कपूर और अमृता राव की फिल्म विवाह है। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है।

9/13लिस्ट में 8वें नंबर पर साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म आई एम कलाम है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है। ये फिल्म एक एनजीओ ने प्रोड्यूस की थी।

10/13लिस्ट में 9वें नंबर पर अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय की फिल्म एक्शन रिप्ले है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.4 है। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।

11/13लिस्ट में 10वें नंबर पर मल्टी स्टारर फिल्म हम साथ-साथ हैं है। फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।

12/13लिस्ट में 11वें नंबर पर रणबीर कपूर की फिल्म बॉम्बे वेलवेट है। फिल्म बड़ी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी।

13/13लिस्ट में 12वें नंबर पर खिचड़ी द मूवी है। फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है।
