Hindi Newsफोटोमनोरंजनजनवरी में होगा धमाका, OTT पर आ रही हैं ये शानदार फिल्में, जानिए कब और कहां देखें

जनवरी में होगा धमाका, OTT पर आ रही हैं ये शानदार फिल्में, जानिए कब और कहां देखें

2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस जनवरी OTT ऑडियंस को कई शानदार फिल्में देखने को मिलने वाली है। ये महीना एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है। रोमांस, एक्शन, सस्पेंस से भरी बड़े स्टार्स की फिल्में इस प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही हैं।

Usha ShrivasJan 04, 2026 03:01 pm IST
1/7

जनवरी में OTT पर आ रही हैं ये फिल्में

जनवरी में ड्रामा, सस्पेंस, एक्शन, रोमांस से भरपूर ये शानदार फिल्में OTT पर रिलीज होने जा रही है। जानिए OTT पर कब और कहां देखी जा सकेंगी ये फिल्में।

2/7

दे दे प्यार दे 2

दे दे प्यार दे 2 अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म दे दे प्यार दे 2 को थिएटर ऑडियंस से मिलाजुला रिएक्शन मिला था। अब ये फिल्म OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 9 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। इस फिल्म में आर माधवन, जाफेद जाफरी, मीजान जाफरी और गौतमी कपूर जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

3/7

120 बहादुर

फरहान अख्तर के स्टारर फिल्म 120 बहादुर ऐतिहासिक युद्ध और परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है। 120 बहादुर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी और अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर रेंट पर देखी जा रही है। लेकिन 16 जानवरी से ये फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो की ऑडियंस के लिए फ्री में अवेलेबल होगी।

4/7

मस्ती 4

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी स्टारर फिल्म मस्ती 4 थिएटर ऑडियंस को खास पसंद नहीं आई थी। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 20 करोड़ कमाए थे। अब ये फिल्म OTT प्लेटफार्म पर दस्तक देने को तैयार है। फिल्म 16 जनवरी से जी 5 पर देखी जा सकेगी।

5/7

गुस्ताख इश्क

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख फिल्म गुस्ताख इश्क पिछले साल नवंबर में थिएटर पर रिलीज हुई थी। मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब OTT पर रिलीज के लिए तैयार हैं। गुस्ताख इश्क 23 जनवरी को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

6/7

तेरे इश्क में

रांझणा जैसी शानदार लव स्टोरी बनाने वाले आनंद एल राय ने धनुष और कृति सेनन के साथ फिल्म तेरे इश्क में बनाई थी। पिछले साल नवंबर में थिएटर पर रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और अब OTT ऑडियंस के आ रही है। तेरे इश्क में को 23 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा।

7/7

धुरंधर

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है। ऐसी खबरें हैं कि ये फिल्म OTT पर भी जल्दी रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।