
साल 2007 में शाहिद कपूर और करीना कपूर की रॉम-कॉम फिल्म जब वी मेट रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी खूब पसंद किया गया।

2/8इस फिल्म के एल्बम में रोमांटिक से लेकर पार्टी सॉन्ग्स तक, सारे फ्लेवर थे। आज हम आपको इसी फिल्म के पार्टी सॉन्ग का एक दिलचस्प फैक्ट बता रहे हैं।

3/8हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका टाइटल है मौजा ही मौजा। आपने ये गाना बहुत बार सुना होगा। पर क्या आप जानते हैं कि इस गाने की शुरुआत एक असमिया लोकगीत से होती है।

4/8इस गाने की शुरुआत में म्यूजिक के साथ कुछ ऐसे बोल आते हैं जो हिंदी या पंजाबी नहीं हैं। ये बोल हैं- "ताते बोही बोही रॉड दे” “रोदाली ई रॉड दे, ताते बोही बोही रॉड दे।" ये पंक्तियां बच्चे वहां तब गाते हैं जब लगातार बारिश हो रही होती है और धूप नहीं निकलती है।

5/8ये बोल असमिया लोकगीत की पंक्तियां हैं जो असम में बच्चों द्वारा धूप बुलाने के लिए गाई जाती हैं। धूप को असमिया में 'रोद' कहते हैं, और इन पक्तियों में प्यार से धूप को 'रोदाली' कहा जा रहा है। इन लाइनों को बच्चे कविता की तरह इस्तेमाल करते हैं और बारिश के बीच धूप निकलने की कामना करते हैं ताकि वो धूप सेक सकें और बाहर खेल सकें।

6/8मौजा ही मौजा में आपको लगभग पूरा गाना पंजाबी और इंग्लिश में मिलेगा, असमिया लोकगीत की पंक्तियों का इस्तेमाल हुक की तरह किया गया है।

7/8इस गाने का म्यूजिक तैयार किया है प्रीतम ने। वहीं, गाने में आवाज मीका सिंह की है। गाने के बोल लिखे हैं- इरशाद कामिल ने। ये गाना फिल्म के अंत में आता है।

8/8इस फिल्म की बात करें तो फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में करीना कपूर का किरदार काफी लड़कियों का आइडल बन गया था। वहीं, शाहिद कपूर को भी फिल्म में खूब पसंद किया गया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।
