
एक्टिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें भाषा और बोली का बहुत अहम रोल होता है। भारत में कई एक्टर्स ऐसे हैं जिनका एक-दो नहीं बल्कि कई भाषाओं पर कमांड है। तो चलिए जानते हैं उन एक्टर्स के बारे में जो न सिर्फ तीन से ज्यादा भाषाएं बोल पाते हैं, बल्कि उसका पूरा फायदा भी अलग-अलग इंडस्ट्रीज में काम करके उठाते हैं।

2/8साउथ सिनेमा के इस लीजेंडरी एक्टर को हमने 'सिंघम' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों में देखा है। कम लोग जानते हैं कि प्रकाश राज कुल 6 भाषाएं बोल लेते हैं। कन्नड़, तेलुगू, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और हिंदी में माहिर प्रकाश खुद ही अपनी फिल्मों की डबिंग करते हैं।

3/8आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में आपने असिन को देखा था। साउथ की यह खूबसूरत एक्ट्रेस भी कुल 6 भाषाओं में माहिर है। हिंदी, अंग्रेजी, मलयालम, तमिल और तेलुगू के साथ-साथ उन्हें फ्रेंच भी आती है।

4/8साउथ के एक्टर कमल हासन भी लैंग्लेज लीजेंड हैं। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने साउथ फिल्मों के साथ-साथ हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में खूब काम किया है। कमल हासन को कुल पांच (तमिल, तेलुगू, मलयालम, हिंदी, इंग्लिश) भाषाएं आती हैं।

5/8तमन्ना भाटिया को यूं ही हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिलने लगा। वो भी कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलगू, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में बोलना और लिखना जानती हैं।

6/8हर किरदार में उतर जाने वाले एक्टर आर माधवन को कुल 5 भाषाएं आती हैं। तमिल, हिंदी, इंग्लिश, तेलुगू और कन्नड़ पर आर माधवन की अच्छी पकड़ है।

7/8ब्यूटी विद ब्रेन्स के नाम से मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू को पंजाबी बहुत अच्छी आती है। इसके अलावा वह हिंदी, अंग्रेजी और तेलुगू भी जानती हैं।

8/8लिस्ट में आखिरी नाम दीपिका पादुकोण का है, जिन्हें कुल 4 भाषाओं का ज्ञान है। दीपिका हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कन्नड़ और कोंकड़ी जानती हैं।
