रणबीर-आलिया से लेकर वरुण-अनिल कपूर तक, भारत-इंग्लैंड टी 20 सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे सेलेब्स

इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी 20 सेमिफाइनल मैच हुआ गुरुवार को और इस दौरान भारत ने जीत हासिल की। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी स्टेडियम पर पहुंचे थे।

Sushmeeta SemwalMar 06, 2026 11:20 am IST
1/8

बॉलीवुड सेलेब्स

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया है और अब 8 मार्च को इंडिया फाइनल के लिए खेलेगी। भारत को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे और सभी इस जीत से खुशी से झूमते हुए भी दिखे थे।

2/8

रणबीर-आलिया और राहा

रणबीर कपूर बेटी राहा और पत्नी आलिया भट्ट के साथ मैच देखने पहुंचे थे। इस दौरान तीनों ने इंडियन टीम को सपोर्ट करने के लिए इंडियन टीम की टी शर्ट पहनी थी।

3/8

नीता अंबानी और महीका

अंबानी परिवार भी इस दौरान मैच एंजॉय करते दिखा। नीता अंबानी, हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड महीका शर्मा के साथ नजर आईं। महीका के साथ हार्दिक का बेटा अगस्त्य भी था।

4/8

अंबानी परिवार भी दिखा साथ

रणबीर और आलिया तो मैच देखकर एक्साइटेड थे ही, लेकिन राहा भी कई बार ताली बजाते हुए इंडियन टीम को सपोर्ट करते दिखी।

5/8

अंबानी परिवार की बहुएं

आलिया के साथ अंबानी परिवार की दोनों बहू राधिका और श्लोका, बेटी ईशा और बेटा आकाश के साथ नजर आईं। श्लोका और ईशा के बच्चे भी साथ थे।

6/8

नीता अंबानी की एक्साइटमेंट

नीता अंबानी और रणबीर कपूर के चेहरे पर इंडिया की जीत का जश्न साफ दिख रहा है। नीता तो जीत की खुशी में उछलने लगी थीं।

7/8

वरुण और अनिल भी साथ

वरुण धवन और अनिल कपूर साथ में मैच देख रहे थे। अनिल और वरुण तो इंग्लैंड की हर विकेट पर खूब ताली बजा रहे थे।

8/8

अनिल के झक्कास मोमेंट

अनिल कपूर के तो कई मोमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें कहा जा रहा था कि संजू सैमसन की परफॉर्मेंस पर अनिल का झक्कास भी निकल गया।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनरणबीर-आलिया से लेकर वरुण-अनिल कपूर तक, भारत-इंग्लैंड टी 20 सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे सेलेब्स