Hindi Newsफोटोमनोरंजन10 फिल्में जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार, नंबर 1 पर इस कोर्टरूम ड्रामा मूवी का नाम

10 फिल्में जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार, नंबर 1 पर इस कोर्टरूम ड्रामा मूवी का नाम

आनेवाले महीनों में कुछ शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज में फैंस को किसका सबसे ज्यादा इंतजार है, उसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। यहां चेक करें उन फिल्मों और सीरीज के नाम।

Harshita PandeyOct 26, 2025 10:51 am IST
1/11

10 फिल्में जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार

हम आपको आईएमडीबी की लिस्ट के मुताबिक 10 ऐसी फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिसका फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है। बता दें, आईएमडीबी की ये लिस्ट आईएमडीबी के टॉप पेज व्यूज के आधार पर बनाई गई है।

2/11

धुरंधर

लिस्ट में 10वें नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर है। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर हैं आदित्य धर। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त और आर माधवन नजर आएंगे।

3/11

आन पावम पोलाथाथु

लिस्ट में 9वें नंबर पर तमिल भाषा की कॉमेडी ड्रामा फिल्म आन पावम पोलाथाथु है। फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म को कलैयारासन थंगावेल ने डायरेक्ट किया है।

4/11

LIK: लव इंश्योरेंस कंपनी

लिस्ट में 8वें नंबर पर तमिल भाषा की साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म LIK: लव इंश्योरेंस कंपनी है। फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।

5/11

आर्यन

लिस्ट में 7वें नंबर पर तमिल भाषा की सीरियल किलर क्राइम ड्रामा फिल्म आर्यन है। फिल्म को प्रीन के ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

6/11

रोई रोई बिनाले

लिस्ट में छठे नंबर पर जुबीन गर्ग का आखिरी प्रोजेक्ट, फिल्म रोई रोई बिनाले है। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

7/11

मस्ती 4

लिस्ट में 5वें नंबर पर विविके ओबेरॉय की फिल्म मस्ती 4 है। फिल्म के डायरेक्टर हैं मिलाप जावेरी। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

8/11

दे दे प्यार दे 2

लिस्ट में चौथे नंबर पर अजय देवगन और रकुलप्रीत की फिल्म दे दे प्यार दे 2 है। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

9/11

तेरे इश्क में 

लिस्ट में तीसरे नंबर पर आनंद एल राय की फिल्म तेरे इश्क में है। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

10/11

जटाधरा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर तेलुगू भाषा की फिल्म जटाधरा है। यह फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

11/11

द ताज स्टोरी

लिस्ट में पहले नंबर पर परेश रावल की फिल्म द ताज स्टोरी है। फिल्म को तुषार अमरीश गोयल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।