आईएमडीबी के इस हफ्ते के टॉप 10 शोज और फिल्में, पहले पर 8.8 रेटिंग वाली ये सीरीज

IMDb Recommendation: अगर आप वीकेंड पर कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो हम आपको आईएमडीबी के इस हफ्ते के टॉप 10 शोज और फिल्मों के नाम बता रहे हैं। अगर आपने ये अभी तक नहीं देखी हैं तो तुरंत देख डालें। 

Harshita PandeyMar 07, 2026 05:29 pm IST
1/11

IMDb लिस्ट

आईएमडीबी के इस हफ्ते के टॉप 10 शोज और फिल्मों के नाम हम आपको आज यानी 07 मार्च को बता रहे हैं। अगर ये फिल्में और शोज आपने अभी तक नहीं देखी हैं तो वीकेंड पर देख सकते हैं।

2/11

अ नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स

लिस्ट में सबसे पहले इसी साल रिलीज हुई फिल्म सीरीज अ नाइट ऑफ द सेवेन किंगडम्स है। सीरीज का अभी पहला सीजन आया है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

3/11

ब्रेकिंग बैड

लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्राइम ड्रामा सीरीज ब्रेकिंग बैड है। सीरीज में कुल पांच सीजन्स हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.5 है।

4/11

स्क्रीम 7

लिस्ट में तीसरे नंबर पर हॉरर मिस्ट्री फिल्म स्क्रीम 7 है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है। इसे आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

5/11

ब्रिजर्टन

लिस्ट में चौथे नंबर पर पीरियॉडिक ड्रामा सीरीज ब्रिजर्टन है। सीरीज के अबतक चार सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। नेटफ्लिक्स पर आप इस सीरीज को देख सकते हैं।

6/11

पैराडाइज

लिस्ट में 5वें नंबर पर साइबर थ्रिलर सीरीज पैराडाइज है। सीरीज के अबतक दो सीजन आए हैं। दूसरा सीजन हाल ही में आया है। सीरीज की रेटिंग 7.8 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

7/11

द नाइट एजेंट

लिस्ट में छठे नंबर पर एक्शन ड्रामा थ्रिलर सीरीज द नाइट एजेंट है। सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है।

8/11

द ब्लफ

लिस्ट में 7वें नंबर पर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द ब्लफ है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है।

9/11

द पिट

लिस्ट में 8वें नंबर पर साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज द पिट है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

10/11

वर्थरिंग हाइट्स

लिस्ट में 9वें नंबर पर डार्क रोमांस पीरियॉडिक ड्रामा फिल्म वर्थरिंग हाइट्स है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है। फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

11/11

गेम ऑफ थ्रोन्स

लिस्ट में 10वें नंबर पर डार्क फैंटेसी ड्रामा सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 9.2 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनआईएमडीबी के इस हफ्ते के टॉप 10 शोज और फिल्में, पहले पर 8.8 रेटिंग वाली ये सीरीज