
आईएमडीबी ने इस हफ्ते ट्रेंड करने वाली टॉप 10 फिल्मों और लिस्ट जारी कर दी है। आईएमडीबी की ये लिस्ट दुनियाभर में आईएमडीबी पर आने वाले 250 मिलियन से अधिक यूजर्स के रीयल-टाइम पेज व्यू के आधार तय की जाती है। यहां चेक करें इस हफ्ते की लिस्ट।

2/11लिस्ट में पहला नंबर पर स्पेस एडवेंचर फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी का है। फिल्म 26 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। इसे आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

3/11लिस्ट में दूसरा नंबर एनिमेटेड एडवेंचर कॉमेडी फिल्म द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी का है। फिल्म को आरोन होर्वाथ और माइकल जेलेनिक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 3 अप्रैल को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। फिल्म को आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

4/11लिस्ट में तीसरा नंबर मेडिकल ड्रामा सीरीज द पिट का है। इस सीरीज का एक सीजन पूरा आ चुका है और दूसरा सीजन अभी चल रहा है। सीजन 2 का अगला एपिसोड 16 अप्रैल को आएगा। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

5/11लिस्ट में चौथा नंबर सुपरनैचुरल हॉरर सीरीज समथिंग वैरी बैड इज गोइंग टू हैप्पन है। सीरीज 26 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सीरीज की रेटिंग 6.8 है।

6/11लिस्ट में 5वें नंबर पर क्राइम ड्रामा फिल्म क्राइम 101 है। इस फिल्म को बार्ट लेटन ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है।

7/11लिस्ट में छठे नंबर पर रॉबर्ट किर्कमैन की एक एडल्ट एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज इनविंसिबल है। सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।

8/11लिस्ट में 7वें नंबर पर अमेरिकी ब्लैक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म द ड्रामा है। इसे क्रिस्टोफर बोर्गली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है। 3 अप्रैल को ये फिल्म भारत में रिलीज हुई है। इसे आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

9/11लिस्ट में 8वें नंबर पर सीरीयल किलर सीरीज डिटेक्टिव होल है। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

10/11लिस्ट में 9वें नंबर पर एक्शन ड्रामा सीरीज द मैडिसन है। सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

11/11लिस्ट में 10वें नंबर पर अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज पैराडाइज है। इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।
