इन 10 फिल्मों का फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार, पहले नंबर पर इस एक्शन थ्रिलर का नाम

Most Anticipated Films and Series: कौन सी फिल्मों और सीरीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसकी लिस्ट आईएमडीबी समय-समय पर अपडेट करती है। आइए जानते हैं लेटेस्ट लिस्ट में कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं। 

Harshita PandeyMay 17, 2026 11:55 pm IST
1/11

फैंस बेसब्री से कर रहे इन फिल्मों का इंतजार

साल 2026 के बचे हुए महीनों में शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों और सीरीज में फैंस को किसका सबसे ज्यादा इंतजार है, उसकी लिस्ट आईएमडीबी समय-समय पर अपडेट करती है। ये लिस्ट आईएमडीबी के पेज पर रियल टाइम पॉपुलैरिटी के आधार पर तय की जाती है। आइए जानते हैं आज यानी 18 मई को इस लिस्ट में कौन सी फिल्म कौन से नंबर पर है।

2/11

कट्टालान

लिस्ट में सबसे ऊपर मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म कट्टालान का नाम है। ये फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म 28 मई को रिलीज होगी। पॉल जॉर्ज ने फिल्म को डायरेक्ट किया है।

3/11

चांद मेरा दिल

लिस्ट में दूसरे नंबर पर लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म चांद मेरा दिल है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे बच्चों की दोस्ती, प्यार और चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है।

4/11

टॉक्सिक

लिस्ट में तीसरे नंबर पर यश की क्राइम-एक्शन थ्रिलर फिल्म है टॉक्सिक। फिल्म की रिलीज डेट दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। अभी फिल्म की फाइनल रिलीज डेट तय नहीं की गई है। फिल्म में यश के साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है।

5/11

तुंबाडची मंजुला

लिस्ट में 5वें नंबर पर मराठी भाषा की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म तुंबाडची मंजुला है। फिल्म 5 जून को सिनेमाहॉल में रिलीज होगी। फिल्म को विविध कोरगांवकर ने डायरेक्ट किया है।

6/11

वेलकम टू जंगल

लिस्ट में छठे नंबर पर एक्शन कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

7/11

पेड्डी

लिस्ट में 7वें नंबर पर तेलुगु भाषा की पीरियड ड्रामा फिल्म है पेड्डी है। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा है। फिल्म हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज होगी।

8/11

मैं वापस आउंगा

लिस्ट में 8वें नंबर पर दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आउंगा है। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एक हिंदी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।

9/11

देऊल बंद 2

लिस्ट में चौथे नंबर पर मराठी भाषा की फिल्म देऊल बंद 2 है। फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने परिवार के लिए संघर्ष करती है। इस संघर्ष में उसका सामना दैवीय शक्ति से होता है। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को प्रवीण तारडे ने डायरेक्ट किया है।

10/11

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियन्स का आगमन

लिस्ट में 9वें नंबर पर हिंदी भाषा की कॉमेडी साइंस फिक्शन फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियन्स का आगमन है। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

11/11

दृश्यम 3

लिस्ट में 10वें नंबर पर मलयालम भाषा की क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 है। फिल्म को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनइन 10 फिल्मों का फैंस बेसब्री से कर रहे इंतजार, पहले नंबर पर इस एक्शन थ्रिलर का नाम