1/11Highest Paid Actress 2025: फिल्मों के साथ-साथ स्टार्स हमेशा से अपनी फीस को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। फैंस भी अपने फेवरेट स्टार की फीस जानने को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। आज कई एक्ट्रेसेस, एक्टर से ज्यादा फीस वसूलती हैं। आज हम आपको IMDb की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी ही टॉप 10 एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज किए हैं। तो चलिए देखते हैं साल 2025 की टॉप एक्ट्रेसेस फीस के अनुसार...

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है। IMDb के अनुसार प्रियंका प्रियंका एक फिल्म के 30-40 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आलिए की फीस की बात करें तो आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार वो एक 25-30 करोड़ रुपये एक फिल्म के लिए चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक फिल्म के 20-30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद को फिल्मों में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी साबित किया है। कंगना एक फिल्म के 15-25 करोड़ चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस करीना कपूर भले ही फिल्मों में अब नजर आती हैं, लेकिन फीस के मामले में वो आज भी किसी से पीछे नहीं हैं। करीना एक फिल्म के 10-20 करोड़ रुपये वसूलती हैं।

एक्ट्रेस कृति सेनन भी फीस के मामले में किसी से कम नहीं। वो एक फिल्म के 8-15 करोड़ लेती हैं।

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की बात करें तो वो 10-14 करोड़ रुपये एक फिल्म की फीस के तौर पर चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत एक फिल्म के 7-12 करोड़ रुपये लेती हैं।

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। तृप्ति एक फिल्म के 10-12 करोड़ रुपये लेती हैं।

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की बात करें तो उन्होंने एक नहीं बल्कि कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। रश्मिका हिंदी प्रोजेक्ट्स के लिए एक फिल्म के 10-12 करोड़ रुपये लेती हैं।
