
ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर कौन सी टॉप 7 फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं यह तो आपने देख लिया, लेकिन इनमें से भी सबसे हाई रेटिंग किसकी है? जरूरी तो नहीं सबसे ऊपर ट्रेंड कर रही फिल्में और सीरीज अच्छी ही हों। तो चलिए जानते हैं जियो हॉटस्टार पर टॉप 7 में ट्रेंड कर रही फिल्मों और सीरीज की लिस्ट, और साथ में IMDb पर उनकी रेटिंग और रिव्यूज।

2/8आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर - द रिवेंज' इस फिल्म फ्रेंचाइजी का पार्ट-2 है। अगर आपने पार्ट-1 नहीं देखा है तो पहले उसे देखिए, फिर पार्ट-2 देखिए। ब्लॉकबस्टर हिट रही फिल्म 'धुरंधर - द रिवेंज' की IMDb पर रेटिंग 8.3 है। मूवी के रिव्यूज पॉजिटिव रहे थे और क्रिटिक्स ने इसकी जमकर तारीफ की।

3/8भारती और कृष्णा अभिषेक स्टारर यह शो इतना पसंद किया गया कि पहले सीजन के बाद इसके दो सीजन्स और आए। इसकी IMDb पर रेटिंग 8.4 है, और रिव्यूज ज्यादातर पॉजिटिव ही रहे हैं। हालांकि अगर आपको सीरियस कॉन्टेंट पसंद है, तो यह लाफ्टर रियलिटी शो आपके लिए नहीं है।

4/8रियलिटी टीवी शोज के शौकीन हैं और उसमें ग्लैमर और साजिशों का तड़का चाहते हैं तो आप यह शो देख सकते हैं। इस शो की IMDb पर रेटिंग 6.5 है, लेकिन अगर आप स्प्लिट्सविला के पिछले सीजन देखते रहे हैं तो यह आपको पसंद आ सकता है।

5/8अनिल कपूर स्टारर यह शो जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। जहां तक रेटिंग का सवाल है तो यह भी बाजी मार गया है। इसकी IMDb पर रेटिंग 8.4 है और रिव्यूज पॉजिटिव रहे हैं।

6/8यह फिल्म थिएटर्स में चली तो सही, लेकिन वो कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी इससे उम्मीद की जा रही थी। इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग सिर्फ 6.4 है। तो अगर आप कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा का सटीक कॉम्बिनेशन तलाश रहे हैं। तो जियो हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 4 पर मौजूद यह फिल्म आपके लिए बेस्ट चॉइस नहीं है।

7/8रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला स्टारर इस शो का पहला सीजन सुपरहिट रहा था और दूसरा भी खूब पसंद किया जा रहा है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस शो की IMDb पर रेटिंग 7.6 है और रिव्यूज मिले जुले रहे हैं। हॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में यह नंबर 5 पर काबिज है।

8/8एक्शन थ्रिलर से लबरेज, सच्ची घटनाओं का रिलेवेंस काल्पनिक कहानी से बिठाती इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.4 है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म एक मस्ट वॉच है। क्रिटिक्स ने इस मूवी की जमकर तारीफ की थी।
