2026 में रिलीज हुई इन फिल्मों की IMDb रेटिंग कर देगी शॉक, इस फिल्म से बदला इतिहास

जनवरी 2026 से लेकर जून जुलाई 2026 तक कई बिग बजट फिल्में थिएटर में रिलीज हुई हैं। आज हम आपको जनवरी से जुलाई तक अब रिलीज होने वाली फिल्मों के IMDb बताने जा रहे हैं।  

Priti KushwahaJul 11, 2026 10:43 am IST
1/12

2026 में रिलीज हुईं इन फिल्मों की IMDb रेटिंग कर देगी शॉक

साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खास रहा है। जनवरी 2026 से लेकर जून जुलाई 2026 तक कई बिग बजट फिल्में थिएटर में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ब्रेक किए। हालांकि कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। आज हम आपको जनवरी से जुलाई तक अब रिलीज होने वाली फिल्मों के IMDb बताने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं किस फिल्म को सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग मिली है।

2/12

बॉर्डर 2

बॉर्डर की सफलता के सालों बाद बॉर्डर 2 रिलीज को लेकर काफी बज बना हुआ था। ऐसे में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी को रिलीज हुई थी।  यह मूवी सुपरहिट थी। IMDb पर इस फिल्म को 5.8 रेटिंग मिली है।

3/12

मर्दानी 3

रानी मुखर्जी की पॉपुलर फ्रेंचाइजी मर्दानी का तीसरा पार्ट यानी मर्दानी 3 30 जनवरी को रिलीज हुई थी। IMDb पर इस फिल्म को 6.1 रेटिंग मिली है।

4/12

द केरल स्टोरी 2

द केरल स्टोरी 2 को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस फिल्म को कई लोगों ने आनी अलग-अलग राय रखी।  फिल्म में अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता लीड रोल में हैं। IMDb पर इस फिल्म को 5.8 रेटिंग मिली है।

5/12

धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। कई बड़ी फिल्में इसके सामने धुआं हो गईं। धुरंधर 2 अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म है। यह मूवी ब्लॉकबस्टर थी।  IMDb पर इस फिल्म को 8.2 रेटिंग मिली है।

6/12

भूत बंगला

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला  17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। IMDb पर इस फिल्म को 5.1 रेटिंग मिली है।

7/12

मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा जिसमें वेदांग रैना, शरवरी वाघ और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में थे। यह फिल्म 12 जून को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इम्तियाज की ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है। IMDb पर इस फिल्म को 8.3 रेटिंग मिली है।

8/12

भारत भाग्य विधाता

कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। IMDb पर इस फिल्म को 7.6 रेटिंग मिली है।

9/12

हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट

विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट भी 12 जून को ही रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक चली है। हालांकि, जितनी उम्मीद की गई थी इस फिल्म से ये उतना कमाल नहीं दिखा पाई। IMDb पर इस फिल्म को 5.2 रेटिंग मिली है।

10/12

है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है  5 जून 2026 को रिलीज हुई थी।  IMDb पर इस फिल्म को 5.0 रेटिंग मिली है।

11/12

कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म कॉकटेल 2 19 जून को रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ अच्छी कमाई कर रही है। IMDb पर इस फिल्म को 7.7 रेटिंग मिली है।

12/12

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है। IMDb पर इस फिल्म को 4.7 रेटिंग मिली है।

Hindi Newsफोटोमनोरंजन2026 में रिलीज हुई इन फिल्मों की IMDb रेटिंग कर देगी शॉक, इस फिल्म से बदला इतिहास