
आईएमडीबी ने मोस्ट एंटीसिपेटेड की अपनी लिस्ट अपडेट की है। इस लिस्ट में उन अपकमिंग फिल्मों के नाम हैं जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लिस्ट में 9वें नंबर पर भूत बंगला है जो कल यानी 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। आइए चेक करें पूरी लिस्ट और जानें कब रिलीज हो रही कौन सी फिल्म।

2/11लिस्ट में पहले नंबर पर मराठी भाषा की व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म भागुबाई है। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को संजय अमर ने डायरेक्ट किया है।

3/11लिस्ट में दूसरे नंबर पर बंगाली भाषा की ड्रामा फिल्म फेरा है। फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय मिश्रा नजर आएंगे।

4/11लिस्ट में तीसरे नंबर पर मराठी भाषा की फिल्म फूला है। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अभिषेक जाविर ने डायरेक्ट किया है।

5/11लिस्ट में चौथे नंबर पर गुजराती ड्रामा-रोमांस फिल्म वांकी चुकी लव स्टोरी है। फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को ध्वनि गौतम ने डायरेक्ट किया है।

6/11लिस्ट में 5वें नंबर पर हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म मर्सी है। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को मितुल पटेल ने डायरेक्ट किया है।

7/11लिस्ट में छठे नंबर पर गुजराती हॉरर थ्रिलर फिल्म बहुरूपियो है। फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को राजा संजय चोकसी ने डायरेक्ट किया है।

8/11लिस्ट में 7वें नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म शिवम शैवम: 1989 फाइल केस है। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

9/11लिस्ट में 8वें नंबर पर मराठी भाषा की फिल्म बाप्या है। फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म सो समीर तिवारी ने डायरेक्ट किया है।

10/11लिस्ट में 9वें नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला है। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म के पेड़ प्रिव्यूज आज से शुरू हो गए हैं।

11/11लिस्ट में 10वें नंबर पर पंजाबी थ्रिलर फिल्म द ग्रेट पंजाब रॉबरी है। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को राज कुंद्रा, पायल राजपूत और गर्विता साधवानी नजर आएंगे।
