बवाल काटने आ रही हैं ये 10 फिल्में, लिस्ट में 'धुरंधर 2' और 'बैटल ऑफ गलवान' नहीं ये फिल्म है नंबर 1 पर

हम आपको आईएमडीबी की लिस्ट में शामिल उन फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

Priti KushwahaMar 02, 2026 07:13 pm IST
1/11

बवाल काटने आ रहीं ये 10 फिल्में, लिस्ट में 'धुरंधर 2' नहीं ये फिल्म है नंबर 1 पर

होली के धूम के बीच आज यानी सोमवार को हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जल्द ही थिएटर और ओटीटी पर बवाल काटने आ रही हैं। हम आपको आईएमडीबी की लिस्ट में शामिल उन फिल्मों और सीरीज के नाम बता रहे हैं, जिनका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट...

2/11

टॉक्सिक

लिस्ट में पहले नंबर पर यश की फिल्म टॉक्सिक है। यश की ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नयनतारा और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

3/11

धुरंधर 2: द रिवेंज

लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का पार्ट 2 है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और यामी गौतम जैसे स्टार्स नजर आएंगे। धुरंधर पार्ट 2 में यामी गौतम का सिर्फ कैमियो होने की खबर है। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।

4/11

भूत बंगला

अक्षय कुमार भूत बंगला के साथ दर्शकों को डराने आ रहे हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की राह देख रही है। फैंस इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म है।

5/11

यूथ

लिस्ट में तमिल भाषा की कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म यूथ है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को तीन डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। इन डायरेक्टर्स के नाम हैं- प्रदीप देवकुमार, केन करुणास और जोशुआ विलियम्स। फिल्म में केन करुणास और अनिष्मा अनिल कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे।

6/11

सुबेदार

अनिल कपूर की फिल्म सुबेदार अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी 5 मार्च को। इसमें अनिल कपूर ने रिटायर सुबेदार अर्जुन मौर्या का किरदार निभाया है। राधिका मदान ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है। ये लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।

7/11

पैट्रियट

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी और मोहनलाल अभिनीत निर्देशक महेश नारायणन की फिल्म ' पैट्रियट' लिस्ट में छठे नंबर पर है ये फिल्म 23 अप्रैल को विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

8/11

चरक

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित और शिलादित्य मौलिक द्वारा निर्देशित आगामी हिंदी लोककथा थ्रिलर फिल्म 'चरक: फेयर ऑफ फेथ' 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए निर्धारित है। यह फिल्म अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें अंजली पाटिल मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म सतवें पर है।

9/11

मेड इन कोरिया 

मेड इन कोरिया तमिलनाडु के एक छोटे से शहर की एक लड़की है जिसका लंबे समय से सपना साउथ कोरिया घूमने का है। जो एक शांत आकर्षण के तौर पर शुरू होता है, वह जल्द ही एक जिंदगी बदलने वाले सफर में बदल जाता है, जब वह खुद को सियोल की हलचल भरी सड़कों पर पाती है। ये फिल्म 12 मार्च से नेटफ्लिक्स  पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीम होगी।

10/11

बैटल ऑफ गलवान

सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म बैटल ऑफ गलवान लिस्ट में आखिरी नंबर पर शामिल है। इसे अपूर्वा लखिया ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बैटल ऑफ गलवान फिल्म 2020 में गलवान क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।

11/11

नागबंधम

'नागबंधम' की कहानी अब्दाली के ऐतिहासिक अफगान आक्रमण से प्रेरित है, जिसमें माइथोलॉजी, इतिहास और आध्यात्मिक युद्ध का अनोखा मेल देखने को मिलता है। फिल्म में नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, गरुड़ राम, जयप्रकाश, मुरली शर्मा, अनसूया भारद्वाज और बी.एस. अविनाश जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Hindi Newsफोटोमनोरंजनबवाल काटने आ रही हैं ये 10 फिल्में, लिस्ट में 'धुरंधर 2' और 'बैटल ऑफ गलवान' नहीं ये फिल्म है नंबर 1 पर