
आईएमडीबी पर हर रोज उन फिल्मों की लिस्ट अपडेट की जाती है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये लिस्ट इन फिल्मों के आईएमडीबी पेज पर आनेवाले रियलटाइम व्यूज के आधार पर तय की जाती है। आइए जानते हैं अपडेटेड लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।

2/11लिस्ट में पहले नंबर पर इंद्र कुमार की फिल्म धमाल 4 है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

3/11लिस्ट में दूसरे नंबर पर अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और अरशद वारीस जैसे कलाकार नजर आएंगे।

4/11लिस्ट में तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट और शारवरी वाघ की फिल्म अल्फा है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है।

5/11लिस्ट में चौथे नंबर पर पैन इंडिया फिल्म नागबंधम - द सीक्रेट ट्रेजर है। फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

6/11लिस्ट में 5वें नंबर पर पंजाबी फिल्म दस्तार है। फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

7/11लिस्ट में छठे नंबर पर तमिल भाषा की रोमांटिक फील गुड फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

8/11लिस्ट में 7वें नंबर पर तेलुगु भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म चंद्रप्पन है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

9/11लिस्ट में 8वें नंबर पर अक्षय खन्ना और सनी देओल की फिल्म इक्का है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को रिलीज होगी।

10/11लिस्ट में 9वें नंबर पर मराठी ड्रामा फिल्म तुला पाहता है। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

11/11लिस्ट में 10वें नंबर पर राजकुमार हिरानी की सीरीज प्रीतम पेड्रो है। सीरीज 3 जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
