OTT पर मिल जाएंगे ये 7 हिंदी एक्शन फिल्में, IMDb पर आसमान छू रही हैं सबकी रेटिंग

एक्शन फिल्मों के दीवाने हैं लेकिन इन 7 में से कोई एक भी फिल्म आपने नहीं देखी है, तो फिर यकीन मानिए एक्शन फिल्मों के लिए आपकी दीवानगी फीकी है। इन सभी फिल्मों को IMDb पर सबसे हाई रेटिंग मिली हुई है।

Puneet ParasharJun 03, 2026 01:11 pm IST
1/8

ओटीटी पर देखिए सबसे हाई रेटिंग वाली ये टॉप 7 हिंदी एक्शन फिल्में

एक्शन फिल्मों के शौकीनों को कोई भी एक्शन मूवी नहीं चलती। उन्हें कोई ऐसी एक्शन मूवी चाहिए होती है, जिसमें एक्शन भी जबरदस्त हो और कहानी में उस एक्शन के पीछे के एक वाजिब वजह भी हो। तो आज हिंदी ऑडियंस के लिए लेकर आए हैं हम ऐसी 7 एक्शन फिल्में जिनकी IMDb पर रेटिंग सबसे हाई है। लेकिन इस लिस्ट में भी पहले पायदान पर कौन है? चलिए जानते हैं।

2/8

उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक

सच्ची घटनाओं पर आधारित विक्की कौशल की वॉर ड्रामा फिल्म 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' लिस्ट में आपको अंदर तक झंकझोर देती है। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8 है। (ZEE5)

3/8

सरफरोश

आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह की यह फिल्म साल 1999 में आई थी, और आज तक एक बेहतरीन एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.1 है और यह हमारी लिस्ट में नंबर 6 पर है। (Amazon Prime, MX Player)

4/8

शोले

सालों बाद आज भी शोले दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह रखती है। गब्बर सिंह और जय-वीरू के साथ-साथ ठाकुर के डायलॉग हमें आज तक याद हैं। हमारी लिस्ट में यह नंबर 5 पर है और IMDb पर इस फिल्म की रेटिंग 8.1 है। (Amazon Prime, Jio Hotstar)

5/8

KGF - Chapter 2

लिस्ट में सिर्फ पुरानी फिल्में ही नहीं हैं, नंबर 4 पर काबिज है साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म 'केजीएफ-2'। जबरदस्त एक्शन और रोमांच से लबरेज इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 8.2 है। (Amazon Prime Video)

6/8

गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012)

सिर्फ फिक्शन फिल्में ही क्यों सबसे हाई रेटिंग वाली हिंदी एक्शन फिल्मों में असल दुनिया और उसमें होने वाले एक्शन को करीब से दिखाती फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' भी है। लिस्ट में यह नंबर 3 पर है और इसकी IMDb पर रेटिंग 8.2 है। (Amazon Prime Video)

7/8

शेरशाह

बात जब टॉप 2 की है तो यहां कोई हल्की फिल्में कैसे पहुंच सकती हैं। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म 'शेरशाह' ओटीटी पर रिलीज हुई थी। लेकिन यह हमेशा हमें एक थिएटर कॉन्टेंट लगी। लिस्ट में यह नंबर 2 पर है और इसकी IMDb पर रेटिंग 8.3 है। (Amazon Prime Video)

8/8

दंगल

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट लिस्ट में राज करते हैं। साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' आज भी IMDb पर सबसे हाई रेटेड हिंदी एक्श मूवीज में टॉप पर है। इस फिल्म की रेटिंग 8.4 है। (Netflix)

Hindi NewsफोटोमनोरंजनOTT पर मिल जाएंगे ये 7 हिंदी एक्शन फिल्में, IMDb पर आसमान छू रही हैं सबकी रेटिंग