
आईएमडीबी पर हर दिन मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में उन 10 फिल्मों और सीरीज का नाम होता है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं जून में रिलीज हो रही किन फिल्मों और सीरीज का फैंस को है बेसब्री से इंतजार। इसकी के साथ जानते हैं कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्में और सीरीज।

2/11लिस्ट में पहले नंबर पर शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

3/11लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाबी फिल्म चाली दिन है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म गुरप्रीत सिंह धुग्गा की इसी नाम की सबसे अधिक बिकने वाली नॉवेल पर आधारित है।

4/11लिस्ट में तीसरे नंबर पर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आउंगा है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शारवरी वाघ नजर आएंगी। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

5/11लिस्ट में चौथे नंबर पर तेलुगु भाषा की हॉरर थ्रिलर फिल्म डेंजर डेविल है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म सिर्फ तेलुगु भाषा में ही रिलीज होगी।

6/11लिस्ट में 5वें नंबर पर अली फजल की वेब सीरीज राख है। सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म रंगा बिल्ला केस की सच्ची कहानी पर आधारित होगी।

7/11लिस्ट में छठे नंबर पर अहमद खान की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे।

8/11लिस्ट में 7वें नंबर पर क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं है। इस फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

9/11लिस्ट में 8वें नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म मां इंटी बंगाराम है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म तेलुगु भाषा में ही रिलीज किया जाएगा।

10/11लिस्ट में 9वें नबंर नंबर पर कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

11/11लिस्ट में 10वें नंबर पर कन्नड़ भाषा की फिल्म श्री कृष्णा है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।
