T20 World Cup: क्रेजी क्रिकेट फैन हैं ये 7 बॉलीवुड स्टार्स, वर्ल्ड कप फिनाले मैच पर रहेगी पैनी नजर

आज की शाम पूरे देश के लिए बहुत खास होने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप के फिनाले मैच में मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ होगा। बॉलीवुड सितारे भी इस मैच पर नजरें गढ़ाए बैठे होंगे। तो चलिए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो क्रिकेट के जबरा फैन हैं।

Puneet ParasharMar 08, 2026 05:48 pm IST
1/8

क्रेजी क्रिकेट फैन हैं ये बॉलीवुड सितारे

आज ICC T20 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप का ग्रैंड फिनाले है। पूरे देश में 'इंडिया-इंडिया' का शोर शुरू हो चुका है। भारत में बॉलीवुड और क्रिकेट 2 ऐसे जुनून हैं, जो लोगों के दिलों में बसते हैं। जब स्टार्स खुद स्टेडियम की स्टैंड्स में बैठकर या सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के लिए चीयर करते हैं, तो खेल का रोमांच दोगुना हो जाता है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में जिनकी क्रिकेट के लिए दीवानगी नेक्स्ट लेवल है। आज के मैच पर इन सभी स्टार्स की पैनी नजर रहेगी।

2/8

अमिताभ बच्चन

बिग बी का क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं है और वो भारतीय टीम के सबसे बड़े फैंस में से एक हैं। मैच के दौरान वे अक्सर X पर लाइव रिएक्शन्स देते रहते हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। जब भी टीम इंडिया जीतती है, तो उनकी खुशी सोशल मीडिया पर साफ नजर आती है।

3/8

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी खुद एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं और सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) में उनकी कप्तानी और खेल के चर्चे आज भी होते हैं। उनके दामाद केएल राहुल भारतीय टीम के स्टार प्लेयर हैं, जिससे उनका इस खेल से रिश्ता और भी गहरा हो गया है। वो अक्सर इंटरव्यूज में क्रिकेट की तकनीक और खिलाड़ियों के फॉर्म पर विस्तार से बात करते हैं।

4/8

तापसी पन्नू

तापसी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी क्रिकेट की बड़ी फॉलोअर रही हैं। फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' में मिथाली राज का किरदार निभाने के बाद उनका जुड़ाव इस खेल से और भी बढ़ गया है। वो अक्सर महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर लिख चुकी हैं।

5/8

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का जोश जितना उनकी फिल्मों में दिखता है, वैसा ही क्रिकेट के मैदान पर भी नजर आता है। फिल्म '83' में कपिल देव की भूमिका निभाने के बाद वे क्रिकेट के और भी करीब आ गए हैं। वो अक्सर टीम इंडिया की जर्सी पहनकर स्टैंड्स से चीयर करते नजर आते हैं और मैच के अहम पलों पर उनके रिएक्शंस बहुत वायरल होते हैं।

6/8

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं, बल्कि वो स्कूल और डिस्ट्रिक्ट लेवल के ट्रेन्ड क्रिकेटर भी रह चुके हैं। वो अक्सर क्रिकेट के बारे में अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखते हैं और उनके कमेंट्स में खेल की तकनीकी जानकारी झलकती है।

7/8

शाहरुख खान

शाहरुख खान और क्रिकेट का रिश्ता अब ग्लोबल हो चुका है, खासकर केकेआर (KKR) के मालिक के तौर पर। वो न सिर्फ एक बिजनेसमैन बल्कि एक क्रिकेट लवर की तरह अपनी टीम और खिलाड़ियों से जुड़े रहते हैं। वो अक्सर स्टेडियम में मौजूद रहकर अपनी टीम और भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाते हैं।

8/8

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन को खेल जगत का विकीपीडिया माना जाता है और क्रिकेट के बारे में उनकी जानकारी गजब की है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर किसी मैच का बारीकी एनालाइसिस कर देते हैं। प्रो-कबड्डी और फुटबॉल टीम के मालिक होने के बावजूद क्रिकेट उनका पहला प्यार बना हुआ है।

Hindi NewsफोटोमनोरंजनT20 World Cup: क्रेजी क्रिकेट फैन हैं ये 7 बॉलीवुड स्टार्स, वर्ल्ड कप फिनाले मैच पर रहेगी पैनी नजर